RSSB 2 Vacancy Form Date Extend: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं की परेशानी को देखते हुए है राजस्थान की 2 बड़ी भर्तियों के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शुरू की OTR डॉक्युमेंट्स के कारण लाखों अभ्यर्थियों भर्तियों के आवेदन फॉर्म भरने से वंचित हो रहे थे । इसी वजह से बोर्ड ने 2 बड़ी भर्तियों के आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया ताकि योग्य अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रह जाए ।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव कर अब सभी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन से पहले अपने शैक्षणिक डॉक्युमेंट्स अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है । इस प्रक्रिया के कारण लाखों अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स अपलोड करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । जिस वजह से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे है ।
RSSB 2 Vacancy Form Date Extend
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान वनपाल और महिला सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है । क्योंकि OTR डॉक्युमेंट्स अपलोड करते समय कई बार डीजीलॉकर से डॉक्युमेंट्स फेच नहीं हो पाते या अपलोड नहीं हो पाते है । कई बार डीजीलॉकर और मूल डॉक्युमेंट्स में गलती होती है । तो ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स अपलोड करने मे समस्या आ रही थी । अब बोर्ड ने आवेदन तिथि आगे बढ़ाकर अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है ।
राजस्थान वनपाल भर्ती के आवेदन कब तक भरे जाएंगे ?
बोर्ड ने राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए 259 पदों के लिए 5 जनवरी को विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । वनपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक निर्धारित है । उक्त अवधि में OTR डॉक्युमेंट्स की वजह से कई अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए । अब बोर्ड ने वनपाल भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि को 4 फरवरी से बढ़ाकर 11 फरवरी 2026 कर दी है ।
इसे भी देखे: Rajasthan Vanpal Vacancy 2026: राजस्थान वन विभाग में वनपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 फरवरी तक
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन कब तक भरे जाएंगे ?
वही बोर्ड ने राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के 72 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन 6 जनवरी को जारी कर आवेदन मांगे है । महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक भरे जा रहे है । इस भर्ती में OTR डॉक्युमेंट्स की समस्या के कारण अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे है । इसके लिए भी बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि को 5 फरवरी से बढ़ाकर 11 फरवरी 2026 कर दी है ।
इसे भी देखे: Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी
बोर्ड द्वारा OTR मे आ रही समस्याओं के कारण अब अभ्यर्थी इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 तक कर सकते है । बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन व OTR के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी इन दोनों भर्तियों के लिए 11 फरवरी तक आवेदन फॉर्म सबमिट कर दे । इसके बाद बोर्ड द्वारा आवेदन भरने हेतु अन्य कोई मौका नहीं दिया जाएगा ।
RSSB 2 Vacancy Form Date Extend: Notification
- राजस्थान वनपाल भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि का नोटिफिकेशन: यहाँ से डाउनलोड करें
- राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि का नोटिफिकेशन: यहाँ से डाउनलोड करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






