REET Teacher Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए रीट टीचर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए है । बोर्ड द्वारा राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा । जिसके एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ।

रीट शिक्षक भर्ती के लिए 7700 पदों के लिए करीब 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था । अब सभी अभ्यर्थी रीट एडमिट कार्ड कब आएगा का इंतजार कर रहे है । बोर्ड ने रीट एडमिट कार्ड 2026 जारी करने का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है । अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाईट से रीट टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 कर सकते है । इस आर्टिकल में रीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है…
REET Teacher Admit Card 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 7700 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे । जिसमे रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 के पदों के लिए भर्ती पद शामिल है । इसके बाद बोर्ड ने रीट शिक्षक भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर 17 जनवरी से 20 जनवरी तक परीक्षा प्रस्तावित है । अब बोर्ड ने रीट शिक्षक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है ।
बोर्ड द्वारा रीट लेवल 1 और लेवल 2 के सभी विषयों के लिए अलग-अलग परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । रीट परीक्षा का आयोजन रोजाना 2 पारियों में किया जाएगा । जिसमे पहली पारी प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक और दूसरी पारी अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी ।
REET Teacher Exam Date 2026
| क्र.सं. | परीक्षा का नाम | परीक्षा दिनांक | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
| 1 | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (सामान्य) | 17-01-2026 | प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक |
| 2 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Science-Maths) | 18-01-2026 (Morning) | प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक |
| 3 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Social Study) | 18-01-2026 (Evening) | अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
| 4 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (English) | 19-01-2026 (Morning) | प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक |
| 5 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Hindi) | 19-01-2026 (Evening) | अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
| 6 | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (Sanskrit) | 20-01-2026 (Morning) | प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक |
| 7 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Sanskrit) | 20-01-2026 (Evening) | अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
राजस्थान रीट टीचर एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होंगे?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रीट एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थी राजस्थान रीट टीचर एडमिट कार्ड कब जारी होगा के बारें में सर्च कर रहे है । हम उन सभी अभ्यर्थियों को बता दे बोर्ड द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान टीचर एडमिट कार्ड 2026 आज 12 जनवरी को शाम 6 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे । एडमिट कार्ड जारी होते ही इसकी सूचना अलग से हमारे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप में दे दी जाएगी ।
इसे भी देखे: Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान रीट टीचर एडमिट कार्ड 2026 नेम वाइज़ कैसे डाउनलोड करें
- राजस्थान रीट टीचर एडमिट कार्ड नेम वाइज़ 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी अपनी SSO ID पर लॉगिन कर ले ।
- SSO लॉगिन करने के बाद आपको यहाँ दिए गए Recruitment Portal पर क्लिक करना है ।
- Recruitment Portal डैश्बोर्ड में ऊपर दिए गए Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब यहाँ आपको “RSSB PRIMARY AND UPPER PRIMARY TEACHER RECRUITMENT-2025 के सामने दिए Get Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है ।
- Get Admit Card लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाईल में आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा ।
- इसका एक प्रिन्ट निकाल ले या पीडीएफ़ में सेव कर ले। और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं ।
इसे भी देखे: RSSB Exam Calendar 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया एग्जाम कैलेंडर जारी, जानिए कौन सी भर्ती कब होगी!
राजस्थान रीट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें: एप्लीकेशन नंबर से
- राजस्थान अध्यापक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है ।
- यहाँ पर आपको नीचे की ओर Admit Card का लिंक मिलेगा । इस पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी । इसमे आपको RSSB PRIMARY AND UPPER PRIMARY TEACHER RECRUITMENT-2025 के सामने दिए Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब यहाँ पर आपसे मांगी गई सभी जानकारी एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कोड दर्ज करना है ।
- अब नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें । आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा ।
- इसका एक प्रिन्ट आउट या पीडीएफ़ फाइल में सेव कर ले ।
Rajasthan REET Teacher Admit Card 2026: महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान रीट एडमिट कार्ड कब जारी होगा: 12 जनवरी 2026
- राजस्थान रीट टीचर एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होंगे: Notification
- रीट टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक: Admit Card डाउनलोड करें
- राजस्थान रीट मैंस एडमिट कार्ड नेम वाइज़ डाउनलोड लिंक: यहाँ क्लिक करें
नोट: इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार और सभी सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें: Click Here






