Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 जारी कर दिया है । बोर्ड ने राजस्थान वनपाल के 259 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी कर साथ में राजस्थान वनपाल सिलेबस पीडीएफ़ 2026 भी जारी कर दी है । जिन अभ्यर्थियों ने वनपाल भर्ती के लिए आवेदन किया है वे यहाँ से राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 की पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है ।

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए 259 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक भरे जा रहे है । राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा । इस आर्टिकल में राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए विस्तृत सिलेबस व पीडीएफ़ फाइल उपलब्ध करवा रहे है ।
Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026: Exam Pattern
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, समसामयिक मामले आदि | 100 | 100 | 02:00 घंटे |
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक (Negative Marking) काटे जाएंगे।
Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026
(1) सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन — (50 अंक)
(क) राजस्थान का इतिहास :
- प्रमुख सभ्यताएं एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
- राजवंश एवं प्रमुख शासक एवं उनकी उपलब्धियां
- 1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन व राजस्थान का एकीकरण
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति :
- स्थापत्य एवं चित्रकला
- लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवी-देवता
- सामाजिक जीवन – वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्यौहार, रीति-रिवाज
- भाषा, बोलियां एवं साहित्य
- कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व
(ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (विशेषकर राजस्थान के संदर्भ में) :
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका)
- मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था :
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल
- उच्च न्यायालय
- राजस्थान लोक सेवा आयोग
- राज्य निर्वाचन आयोग
- राज्य सूचना आयोग
- राज्य मानव अधिकार आयोग
- राज्य एवं जिला स्तर का प्रशासनिक ढांचा एवं कार्यप्रणाली
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज
इसे भी देखे: Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 जारी
(घ) राजस्थान का भूगोल :
- स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना
- वन संसाधन
- वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण
- जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें
- प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
- खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन
- पर्यटन स्थल एवं स्मारक
- जनसंख्या – आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, एवं साक्षरता
- आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन
(ङ) राजस्थान की अर्थव्यवस्था :
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था – विशेषताएं और समस्याएं
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा
- हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम
- विकास संस्थाएं, लघु उद्योग एवं वित्तीय संस्थाएं
- पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका
राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026
(2) दैनिक विज्ञान — (20 अंक)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
- प्रकाश के नियम
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र
- पोषण एवं संतुलित आहार
- प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
- पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता
- सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर संबंधी ज्ञान
इसे भी देखे: RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: आरपीएससी ने जारी किया आरएएस का नया सिलेबस, पूरा सिलेबस हिंदी में डाउनलोड करें
(3) गणित — (15 अंक)
- लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्तक (HCF)
- औसत
- लाभ-हानि
- प्रतिशत
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात-समानुपात
- समय, चाल, दूरी
- कार्य एवं समय
- क्षेत्रफल एवं आयतन
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण
- आलेख
- स्तंभ चित्र
- वृत्त चित्र
- रेखा आलेख
(4) राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले — (15 अंक)
- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं
- प्रमुख व्यक्तित्व
- कार्यक्रम एवं नीतियां
Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026: Links
Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026 Links
- राजस्थान वनपाल भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन (PDF): यहाँ क्लिक करें
- Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026: यहाँ से डाउनलोड करें
- राजस्थान वनपाल ऑनलाइन आवेदन लिंक: यहाँ क्लिक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






