Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान में 12वीं पास के लिए लैब असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 फरवरी तक

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ गई है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । बोर्ड ने लैब असिस्टेंट के लिए करीब 804 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है ।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026
Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक भरें जाएंगे । बोर्ड द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग, कृषि विभाग व अन्य विभागों में लैब असिस्टेंट के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे है । राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, पद वर्गीकरण, चयन प्रक्रिया, सिलेबस एग्जाम पैटर्न इस आर्टिकल में दिया है ।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026: Overview

भर्ती का नामराजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026
संस्था का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
विभाग का नामराजस्थान विभिन्न विभाग
पद नामलैब असिस्टेंट
कुल पद804 पद
विज्ञापन वर्ष2026
योग्यता12th
आवेदन प्रारंभ तिथि27 जनवरी 2026
अंतिम तिथि25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि9-10 मई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026: महत्त्वपूर्ण तिथि

विज्ञापन तिथि24 जनवरी 2026
आवेदन शुरू27 जनवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि9-10 मई 2026
एडमिट कार्ड तिथि3 मई 2026
रिजल्ट तिथिमई 2026

RSSB Lab Assistant Bharti 2026: Qualification

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है – विभिन्न विभागों के लिए निम्न योग्यता जरूरी है:

(i) माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु– निम्नलिखित विषयों में से कम से कम तीन विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है–

  • सूक्ष्मजीव-विज्ञान
  • जैव-प्रौद्योगिकी
  • जैव-रसायन विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • गणित

(ii) कृषि विभाग हेतु– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ हायर सेकेंडरी या विज्ञान के साथ सीनियर हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।

(iii) संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु– सीनियर सेकेंडरी या हायर सेकेंडरी / वरिष्ठ उपाध्याय, विज्ञान वैकल्पिक विषय के साथ।

(iv) गृह विभाग (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) हेतु– (अ) विज्ञान विषय के साथ द्वितीय श्रेणी में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण
साथ ही वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स (R.S.C.I.T.)

(v) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हेतु– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान के साथ उच्च माध्यमिक या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

(vi) कॉलेज शिक्षा विभाग हेतु– मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी (भूगोल विषय सहित) उत्तीर्ण।

Rajasthan Proyagshala Sahayak Recruitment 2026: Age Limit

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा न्यूनत्तम 18 वर्ष और अधिकत्तम आयु 40 वर्ष रखी गई है । इसके अलावा आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है ।

इसे भी देखे: Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 फरवरी तक

RSSB Lab Assistant Application Fees 2026

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है । जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर शुल्क जमा करवा दिया उन्हे इस भर्ती के लिए अलग से कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा । जबकि अन्य अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा ।

  • General: ₹600
  • Others: ₹400
  • भुगतान मोड: Online

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026: Selection Process

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा । लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद फाइनल मेरिट जारी कर नियुक्ति दी जाएगी ।

इसे भी देखे: Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 फरवरी तक

RSSB Lab Assistant Syllabus 2026: Exam Pattern

प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) के लिए परीक्षा पैटर्न

प्रश्न पत्रविषयअंकसमय
Paper–Iराजस्थान सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भारत-विश्व ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान2002 घंटे
Paper–IIविज्ञान (Physics, Chemistry, Biology – सीनियर सेकेंडरी स्तर)2002 घंटे
कुल400

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) के लिए परीक्षा पैटर्न

प्रश्न-पत्रविषयअंककुल अंकसमय
भाग–असामान्य ज्ञान (राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्पराएँ, विरासत एवं राजस्थान का भूगोल)100
भाग–बभूगोल (Geography)2003003 घंटे
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
  • सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • न्यूनतम उत्तीर्णांक: 40% निर्धारित।
  • अनुसूचित जाति / जनजाति के अभ्यर्थियों को 5% छूट
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगी।

इसे भी देखे: India Post GDS Vacancy 2026: बिना परीक्षा 30,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

RSSB Lab Assistant Online Form 2026: आवेदन कैसे करें

  • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं।
  • यहाँ पर दिए गए “Apply Online” पर क्लिक करें। अब SSO पोर्टल ओपन हो जाएगा ।
  • अब रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें और Recruitment Portal खोले ।
  • अब एलडीसी भर्ती के Apply Now के लिंक पर क्लिक करें
  • सभी जानकारी सही-सही भरे। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर प्रिन्ट/ पीडीएफ़ में सेव कर लें।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026: Important Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Comment