Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: राजस्थान की महिलाओं के लिए नई भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी आ गई है । राजस्थान सरकार ने विभिन्न जिलों में रिक्त पड़े पदों के लिए आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 जिले वाइज़ जारी की जाती है । जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनबाड़ी साथिन के पदों के लिए भर्ती निकालीं जाती है ।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है, जिससे उन्हे अपने ही गाँव में सरकारी नौकरी के साथ ही रोजगार भी मिल सकेगा । इस भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए । जिलेवाइज़ आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग है । इसलिए अपने जिले की नोटिफिकेशन मे दी गई तिथि के अनुसार आवेदन करें । इस आर्टिकल में हम पात्रता, आयु, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज़ों की पूरी जानकारी दे रहे है ।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी
राजस्थान सरकार द्वारा जारी आंगनबाड़ी भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आवेदन तिथियाँ रखी गई है। इसलिए हर जिले की आवेदन की अंतिम तिथि, पदों की संख्या और नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले आवेदिक को अपने जिले के ऑफिसियल नोटिफिकेशन को से पढ़ना बेहद जरूरी है।
यह भर्ती निम्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है:
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- आंगनवाड़ी सहायिका
- साथिन
Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: Qualification
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिला कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए 12वीं पास और साथिन पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है । लेकिन आवेदन करते समय अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जरूर दे । ताकि सभी योग्यता के अंक मिल सके और मेरिट में आने की संभावना ज्यादा से ज्यादा हो ।
Rajasthan Anganbadi Vacancy 2026: आयु सीमा
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी की न्यूनत्तम आयु 18 वर्ष और अधिकत्तम आयु 40 वर्ष रखी गई है । इसके अलावा आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकार द्वारा नियमानुसार छूट दी जाएगी ।
आवेदन शुल्क
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए किसी प्रकार कोई शुल्क नहीं रखा गया है । इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक महिलायें बिल्कुल निशुल्क आवेदन कर सकती है।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी निर्धारित की गई हैं:
- आवेदिका का महिला होना अनिवार्य है।
- आवेदिका उसी ग्राम, वार्ड या क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए पद निकला है।
- स्थानीय निवासी होने के प्रमाण के रूप में निम्न में से कोई भी दो दस्तावेज़ मान्य होंगे:
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- जन आधार कार्ड
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
- ग्राम विकास अधिकारी / सरपंच द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता महिला के घर में शौचालय होना और उसका नियमित उपयोग किया जाना अनिवार्य है।
- इस संबंध में एक स्व-घोषणा (Declaration) आवेदन पत्र में देना आवश्यक है।
- विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को ससुराल या मायके—दोनों में से किसी एक स्थान का स्थानीय निवासी माना जा सकता है, बशर्ते संबंधित प्रमाण प्रस्तुत किए जाएं।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए चयन कैसे होगा?
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता के प्रतिशत अंकों के आधार पर किया जाएगा । इसलिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जरूर दे । प्रत्येक योग्यता के लिए निर्धारित अंक विभाजन किया गया है । सभी अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी । इसके बाद डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा ।
इसे भी देखे: Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी
Rajasthan Anganbadi Bharti 2026: Documents List
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि विवाहित हों)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Rajasthan Anganbadi Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म कैसे प्राप्त करें?: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में है । आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले संबंधित सीडीपीओ कार्यालय या महिला एवं बाल विकास कार्यालय मे संपर्क कर निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना है । या नीचे लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर लेना है ।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का फॉर्म कैसे भरें
- अब आवेदन फॉर्म में सभी चाही गई जानकारियाँ सही सही भरें ।
- फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी साथ लगाए ।
- अपनी एक फोटो चिपकाए और निर्धारित जगह पर साइन करें ।
- भरे हुए आवेदन को संबंधित कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करवा दे ।
- फॉर्म जमा करने के बाद फॉर्म की रसीद जरूर प्राप्त कर ले ।
Rajasthan Anganbadi Vacancy 2026: Last Date जिलेवार
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए वर्तमान में जिन जिलों में नोटिफिकेशन जारी हुआ है, उनकी आवेदन की अंतिम तिथि इस प्रकार है:
- बारां – 21 फरवरी 2026
- डूंगरपुर – 10 फरवरी 2026
- भरतपुर – 03 फरवरी 2026
- डीग – 02 फरवरी 2026
- ब्यावर – 30 जनवरी 2026
- बाड़मेर – 22 जनवरी 2026
- बीकानेर – 21 जनवरी 2026
ध्यान रहे कि यह तिथियां जिले के अनुसार हैं और भविष्य में अन्य जिलों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होता है तो यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा । पेज को अभी बुकमार्क कर ले या व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ जाएं।
Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 Links
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म पीडीएफ़ – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका फॉर्म पीडीएफ़ | आंगनवाड़ी साथिन फॉर्म पीडीएफ़
- बारां आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
- डूंगरपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
- भरतपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
- डीग आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
- ब्यावर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
- बाड़मेर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
- बीकानेर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: Click Here
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






