RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का आखिरकार इंतजार खत्म हो ही गया । रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 22 हजार पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है । जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए है ।

आपको बता दे रेलवे ग्रुप डी की भर्ती पिछले साल की अंतिम भर्ती थी जिसका नोटिफिकेशन अब जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते है । रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से 02 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे । इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सिलेबस एग्जाम पैटर्न की जानकारी उपलब्ध करवा रहे है ।
RRB Group D Vacancy 2026: Overview
| भर्ती का नाम | रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 |
| विभाग का नाम | भारतीय रेल मंत्रालय |
| पद नाम | ग्रुप डी |
| योग्यता | 10वीं पास |
| कुल पद | 21,997 |
| विज्ञापन वर्ष | 2026 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.rrbapply.gov.in/ |
RRB Group D Vacancy 2026: Important Dates
| गतिविधि | तारीख |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 |
| करेक्शन विंडो | 05 मार्च – 14 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | अगस्त 2026 |
RRB Group D Vacancy 2026: Qualifications
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वी उत्तीर्ण होना चाहिए । इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी ट्रेड में ITI पास होना चाहिए । ट्रेड की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के Annexure-A में दी गई है ।
इसे भी देखे: India Post GDS Vacancy 2026: बिना परीक्षा 30,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन
RRB Group D Vacancy 2026: Age Limits
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनत्तम आयु 18 वर्ष व अधिकत्तम आयु 33 वर्ष रखी गई है । इसके अलावा आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है । आयु सीमा की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी ।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 आवेदन शुल्क
| अभ्यर्थी श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सभी अभ्यर्थियों के लिए (नीचे दी गई श्रेणियों को छोड़कर)। ₹500/- शुल्क में से ₹400/- की राशि नियमानुसार बैंक शुल्क काटकर CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस की जाएगी। | ₹500/- |
| अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), दिव्यांग (PwBD), महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)* से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए। ₹250/- शुल्क नियमानुसार बैंक शुल्क काटकर CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस किया जाएगा। | ₹250/- |
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर की जाएगी । कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (DV), चिकित्सा परीक्षण (ME) की प्रक्रिया की जाएगी । अंत में नियुक्ति दी जाएगी ।
इसे भी देखे: Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन
RRB Group D Vacancy 2026: Exam Pattern Syllabus
| सामान्य विज्ञान | 25 |
| गणित | 25 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 30 |
| सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स | 20 |
| कुल प्रश्न | 100 |
- परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- परीक्षा अवधि: 90 मिनट
इसे भी देखे: RRB Group D Syllabus PDF 2026: रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 हिन्दी में जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
RRB Group D Vacancy 2026: PST PET
| पुरुष अभ्यर्थी (Male Candidates) | महिला अभ्यर्थी (Female Candidates) |
|---|---|
| • 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक ही अवसर में, बिना वजन नीचे रखे उठाकर ले जाना होगा। | • 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक ही अवसर में, बिना वजन नीचे रखे उठाकर ले जाना होगा। |
| • 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में एक ही अवसर में पूरी करनी होगी। | • 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में एक ही अवसर में पूरी करनी होगी। |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का आवेदन कैसे करें ?
- अभ्यर्थी सबसे पहले RRB की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं जिसका लिंक नीचे है ।
- अब यहाँ पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना है ।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन कर आधार कार्ड से VERIFY करें ।
- अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
- इसके बाद अपनी LIVE फोटो और साइन अपलोड करने है ।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें ।
- अंत में फीस का भुगतान कर फॉर्म फाइनल सबमिट कर दे ।
- इसका प्रिन्ट निकाल कर अपने पास सेव कर ले ।
RRB Group D Vacancy 2026: Links
- रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन का डायरेक्ट लिंक: यहाँ क्लिक करें
- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ़: यहाँ से डाउनलोड करें
- रेलवे ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ़ 2026: यहाँ से डाउनलोड करें
- RRB Official Website: https://www.rrbapply.gov.in/
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






