RRB Group D Syllabus PDF 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । आरआरबी ने नोटिफिकेशन के साथ ही रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 हिन्दी में पीडीएफ़ जारी कर दी है । जो अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन कर रहे है वे नीचे आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ़ 2026 डाउनलोड कर सकते है ।

आपको बता रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 22 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है । अब अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते है । रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन 31 जनवरी से 02 मार्च 2026 तक भरे जा रहे है । अब अभ्यर्थियों को रेलवे ग्रुप डी सिलेबस प्राप्त करना चाहते है । उनके लिए हमने रेलवे ग्रुप डी सिलेबस हिन्दी में 2026 की पूरी जानकारी दे रहे है ।
RRB Group D Syllabus PDF 2026: Exam Pattern
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 30 | 30 |
| सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
- रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएगी ।
- परीक्षा अवधि 90 मिनट रखी गई है ।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
RRB Group D Passing Marks 2026
रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनत्तम पास मार्किंग का प्रावधान भी किया है । जिसमे कैटेगरी वाइज़ पास होने के लिए न्यूनत्तम अंक तय किए है । जिन अभ्यर्थियों को रेलवे द्वारा निर्धारित न्यूनत्तम अंक प्राप्त नहीं होते है वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे ।
- सामान्य (UR) – 40%
- EWS – 40%
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) – 30%
- SC – 30%
- ST – 30%
रेलवे ग्रुप डी सिलेबस हिन्दी में 2026
(क) गणित
संख्या पद्धति, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ-हानि, बीजगणित, ज्यामिति एवं त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु से संबंधित प्रश्न, कैलेंडर एवं घड़ी, पाइप और टंकी आदि।
(ख) सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
सादृश्य (Analogies), वर्णमाला एवं संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, संबंध, सिलोसिज्म, शब्दों की क्रमबद्धता, वेन आरेख, डेटा इंटरप्रिटेशन एवं डेटा सफ़िशिएंसी, निष्कर्ष एवं निर्णय क्षमता, समानता-असमानता, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा ज्ञान, कथन-तर्क एवं अनुमान आदि।
(ग) सामान्य विज्ञान
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीवन विज्ञान (CBSE के 10वीं कक्षा स्तर पर आधारित)।
(घ) सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, अर्थव्यवस्था, राजनीति तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय।
RRB Group D Physical Test 2026
रेलवे ग्रुप डी की CBT परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए अभ्यर्थियों को अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । रेलवे भर्ती बोर्ड ने सिलेबस के साथ ही फिजिकल टेस्ट का पैटर्न भी जारी कर दिया है । रेलवे द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए विज्ञापित पदों के 3 गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । फिजिकल टेस्ट सभी को पास करना अनिवार्य है ।
पुरुष अभ्यर्थी
- 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना (एक ही मौका, वजन नीचे नहीं रखना)
- 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकंड में (एक ही मौका)
महिला अभ्यर्थी
- 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना (एक ही मौका, वजन नीचे नहीं रखना)
- 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकंड में (एक ही मौका)
RRB Group D Syllabus PDF 2026: Links
- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ़ 2026: यहाँ से डाउनलोड करें
- रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 आवेदन व नोटिफिकेशन: यहाँ क्लिक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






