RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2026 जारी कर दिया है । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत एवं नया सिलेबस जारी कर दिया है । आयोग द्वारा जारी नए सिलबेस में आंशिक बदलाव किया है । आरएएस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आरएएस सिलेबस जानना बेहद जरूरी है ।

आपको बता दे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस भर्ती 2026 के लिए करीब 900+ पदों पर भर्ती विज्ञापन अगले महीने जारी होने की पूरी संभावना है । इससे पहले ही आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पहले ही आरएएस भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सके । आयोग के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन मई 2026 में प्रस्तावित है ।
RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: Exam Pattern
| विषय | अधिकतम अंक | समय |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान | 200 | तीन घंटे |
- प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न होंगे तथा सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- एक प्रश्न-पत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा।
RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: विषयवार सिलेबस
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
- राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल – पुरापाषाण काल से लेकर ताम्रपाषाण काल तक
- कांस्य युग, प्राचीन राजस्थान की कला और संस्कृति
- राजस्थान इतिहास के स्रोत – पुरातात्त्विक, अभिलेखीय, साहित्यिक एवं मुद्राशास्त्रीय
- राजस्थान के प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
- केन्द्र के साथ राजस्थान के संबंध, मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासन एवं राजस्व व्यवस्था
- 18वीं–19वीं शताब्दी में राजस्थान की सामाजिक स्थिति, 20वीं शताब्दी में किसान एवं आदिवासी आंदोलन
- प्रजा मंडल आंदोलन और जागीर प्रथा उन्मूलन
- स्थापत्य एवं स्थापत्य परम्परा – मंदिर, किले, महल, स्मारक, निर्मित जलाशय, चित्रकला एवं हस्तशिल्प
- लोक कला, संगीत (शास्त्रीय और लोक) तथा लोकनृत्य
- भाषा एवं साहित्य – राजस्थानी भाषा की बोलियाँ, साहित्य एवं लोक साहित्य
- धार्मिक जीवन – धार्मिक सम्प्रदाय, संत और सम्प्रदाय, लोक देवता एवं धार्मिक परम्पराएँ
- सामाजिक जीवन – मेले और त्योहार, सामाजिक रीति-रिवाज, परम्पराएँ, वेशभूषा और आभूषण
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
भारत का इतिहास
प्राचीनकाल एवं मध्यकाल
- भारत का सांस्कृतिक इतिहास – सिंधु और वैदिक युग
- छठी शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक विचार – जैन, बौद्ध और अन्य
- प्रमुख राजवंश – मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव और चोल
- स्थापत्य कला एवं वैज्ञानिक विकास
- भारतीय ज्ञान एवं मूल्य व्यवस्था – वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, संस्कार, दर्शन एवं शिक्षा
- सल्तनत काल – प्रशासन, समाज की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
- मुगल काल – प्रशासन एवं विभिन्न नीतियाँ
- मध्यकाल में कला, स्थापत्य, साहित्य, चित्रकला एवं संगीत का विकास
- धार्मिक आंदोलन – भक्ति एवं सूफी आंदोलन का योगदान
आधुनिक काल (प्रारम्भिक 19वीं शताब्दी से 2000 तक)
- ब्रिटिश शासन और प्रतिरोध – मराठा, मैसूर, 1857 का विद्रोह
- ब्रिटिश शासन की आर्थिक और प्रशासनिक नीतियाँ
- राष्ट्रवाद का उदय, सामाजिक-धार्मिक आंदोलन
- स्वतंत्रता संग्राम – विकास, चरण और प्रमुख घटनाएँ
- क्रांतिकारी एवं संवैधानिक आंदोलन
- स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण (2000 तक) – राज्य पुनर्गठन, संस्थागत निर्माण, योजना एवं आर्थिक सुधार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास
विश्व एवं भारत का भूगोल
विश्व का भूगोल
- भौतिक स्वरूप – पर्वत, पठार, मैदान एवं मरुस्थल
- प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
- प्राकृतिक वनस्पति
- कृषि – प्रकार, वितरण तथा प्रमुख फसलें
- प्रमुख औद्योगिक प्रदेश एवं उद्योग
- परिवहन तंत्र
- पर्यावरणीय मुद्दे – मरुस्थलीकरण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन
भारत का भूगोल
- भौतिक विभाग
- जलवायु
- प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
- सिंचाई
- कृषि एवं प्रमुख फसलें
- खनिज – धात्विक और अधात्विक
- प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र एवं उद्योग
राजस्थान का भूगोल
- अवस्थिति, विस्तार एवं भौतिक विभाग
- नदियाँ एवं झीलें
- जलवायु की विशेषताएँ
- प्राकृतिक वनस्पति, जैव विविधता एवं संरक्षण
- मृदा
- कृषि
- पशुधन
- सिंचाई
- जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात
- जनजातियाँ
- खनिज – धात्विक एवं अधात्विक
- पर्यटन
भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन
- संविधान का निर्माण, उद्देशिका, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य
- संघीय सरकार – कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका
- संघ-राज्य संबंध, आपातकालीन प्रावधान
- शहरी और ग्रामीण स्थानीय सरकार
- विभिन्न आयोग – वित्त आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
- लोक नीति, नागरिक चार्टर, सामाजिक अंकेक्षण और शिकायत निवारण प्रणाली
- लोकपाल, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, केन्द्रीय सूचना आयोग
इसे भी देखे: RPSC 1st Grade Post Increase 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती में पद बढ़े, आयोग ने जारी किया प्रेस नोट
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
- राजस्थान विधान सभा, उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय एवं अन्य न्यायिक निकाय
- मुख्य सचिव, शासन सचिवालय, विभागीय सचिवालय
- संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, उप-खण्ड अधिकारी, तहसीलदार
- राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, महिला आयोग, लोकायुक्त
- पंचायती राज एवं नगर निकायों का प्रशासन
आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
- आर्थिक संकल्पना और विकास – पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास
- विकास के मापक – राष्ट्रीय आय, मानव विकास सूचकांक
- भारतीय अर्थव्यवस्था – नियोजन, बजट, संसाधन संग्रहण
- रिज़र्व बैंक और मौद्रिक नीति
- कृषि विकास – संस्थागत एवं तकनीकी पहल
- औद्योगिक विकास, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, विनियमन और अवसंरचना
- सेवा क्षेत्र – पर्यटन, ऊर्जा, परिवहन और संचार
- कौशल विकास और रोजगार – योजनाएँ एवं नीतियाँ
इसे भी देखे: Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राज्य बजट एवं वित्तीय स्थिति
- कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र
- आधारभूत संरचना – सड़क, परिवहन एवं संचार
- ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं राज्य वित्त आयोग
- मानव विकास – शिक्षा और स्वास्थ्य
- प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- दैनिक जीवन में विज्ञान के मूलभूत तत्व
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
- रक्षा एवं अंतरिक्ष – भारत के विशेष संदर्भ में
- जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी
- मानव स्वास्थ्य – आहार एवं पोषण, रोग एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रम
- पर्यावरणीय परिवर्तन एवं जल संसाधन
- जैव विविधता – संरक्षण एवं सतत विकास
- राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि, खाद्य-विज्ञान, तकनीकी एवं पशुपालन
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सरकारी कार्यक्रम एवं नीतियाँ
- आधुनिक वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय प्रगति, भारतीय योगदान
तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
तार्किक क्षमता
- कथन एवं मान्यताएँ
- कथन एवं तर्क
- कथन एवं निष्कर्ष
- कथन-कार्यवाही
- विश्लेषणात्मक/विवेचनात्मक दक्षता
मानसिक योग्यता
- संख्या/अक्षर अनुक्रम
- कोडिंग-डिकोडिंग
- संबंधों पर आधारित प्रश्न
- दिशा ज्ञान
- तार्किक वेन आरेख
- रैंकिंग एवं बैठक व्यवस्था
- आकृति एवं उपमान
आधारभूत संख्यात्मक क्षमता
- अनुपात-समानुपात, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
- प्रतिशत
- लाभ-हानि
- औसत
- समय एवं कार्य
- डेटा व्याख्या
समसामयिक घटनाएँ एवं मुद्दे (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)
- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय घटनाएँ
- सरकारी योजनाएँ एवं पहल
- आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम
- खेल एवं पुरस्कार
- पुस्तकें, लेखक और सम्मान
- राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम का अध्यादेश) अधिनियम, 2022
RPSC RAS Syllabus 2026 PDF: Download Links
- RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: Hindi | English
- RPSC RAS Mains Syllabus 2026 PDF: Hindi | English
- RPSC More Exams Syllabus PDF: Download
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






