Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

REET Teacher Answer Key 2026: आपके कितने प्रश्न सही हो रहे हैं? सभी पारियों की Answer Key PDF अभी देखें

By MD Shahid

Updated on:

REET Teacher Answer Key 2026

REET Teacher Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान रीट शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है । परीक्षा आयोजित होने के बाद से अभ्यर्थी राजस्थान रीट टीचर आन्सर की 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । विभिन्न कोचिंग संस्थानों ने रीट शिक्षक आन्सर की पीडीएफ़ 2026 संभावित जारी कर दी है ।

REET Teacher Answer Key 2026
REET Teacher Answer Key 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में रीट लेवल 1 और लेवल 2 के रिक्त 7700 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे थे । अब बोर्ड द्वारा रीट शिक्षक भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है । जिसमे करीब 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे है ।

REET Teacher Answer Key 2026: Highlight

जानकारीविवरण
परीक्षा एजेंसी का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पोस्ट का नामरीट शिक्षक लेवल 1 व लेवल 2
कुल पद7,759
परीक्षा तिथि17 से 20 जनवरी 2026
शिफ्टकुल 6 शिफ्ट (प्रतिदिन 2 शिफ्ट)
जॉब लोकेशनसम्पूर्ण राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

REET Teacher Answer Key 2026: लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही रीट शिक्षक भर्ती परीक्षा में लगभग 9 लाख अभ्यर्थी भाग ले रहे है। परीक्षा का आयोजन 17 से 20 जनवरी 2026 तक रोजाना दो पारियों मे किया जा रहा है । रीट शिक्षक भर्ती के लिए सभी विषयों के लिए अलग-अलग पारियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है ।

परीक्षा का नामपरीक्षा दिनांकपरीक्षा समय
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (सामान्य)17-01-2026प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Science Maths)18-01-2026 (Morning)प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Social Study)18-01-2026 (Evening)अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (English)19-01-2026 (Morning)प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Hindi)19-01-2026 (Evening)अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (Sanskrit)20-01-2026 (Morning)प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Sanskrit)20-01-2026 (Evening)अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक

राजस्थान रीट टीचर आन्सर की 2026 कब जारी होगी ?

राजस्थान रीट शिक्षक भर्ती की संभावित आन्सर की विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी की है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान रीट ऑफिसियल आन्सर की 2026 की पीडीएफ़ व मास्टर पेपर पीडीएफ़ परीक्षा खत्म होने के लगभग 5-7 दिन में बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर दी जाएगी । जिसका डायरेक्ट लिंक इस पोस्ट में उपलब्ध करवा देंगे । आन्सर की पीडीएफ़ की लेटेस्ट अपडेट के लिए अभी हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ जाए: यहाँ क्लिक करें

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Name Wise List 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेम वाइज़ रिजल्ट लिस्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

REET Teacher Answer Key 2026 पर ऑनलाइन आपत्ति

बोर्ड द्वारा दिनांक 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा–2025 के मास्टर प्रश्न पत्र एवं उसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक गलत उत्तर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते है । निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹100/- (अप्रतिदेय) शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा किए बिना की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक साक्ष्य/संदर्भ सामग्री (जैसे पुस्तक का नाम, प्रकाशक, पृष्ठ संख्या आदि) अपलोड करना अनिवार्य होगा। बिना साक्ष्य या अपूर्ण विवरण के साथ दर्ज की गई आपत्तियों को अमान्य माना जाएगा। केवल वे अभ्यर्थी, जिन्होंने परीक्षा में वास्तविक रूप से भाग लिया है, वही आपत्ति दर्ज करने के पात्र होंगे।

राजस्थान रीट टीचर आन्सर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • राजस्थान रीट टीचर आन्सर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं ।
  • यहाँ होम पेज पर Candidate Corner पर क्लिक करें और Answer Key के लिंक पर क्लिक करें ।
  • अब यहाँ आपको REET Teacher Answer Key 2026 पीडीएफ़ का लिंक मिलेगा ।
  • जिस लेवल व विषय की आन्सर की चाहिए उसके सामने दिए गए Download Link पर क्लिक करें ।
  • अब आपके मोबाईल में आन्सर की पीडीएफ़ डाउनलोड हो जाएगी । इसका प्रिन्ट निकाल ले ।
  • और वेबसाईट पर दिए मास्टर पेपर के अनुसार अपने उत्तरों का मिलान करें ।
  • यदि कोई उत्तर गलत लगे तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते है ।

नोट: राजस्थान रीट अध्यापक आंसर की 2026 से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।

REET Teacher Answer Key 2026: Links

Exam Shift NameQuestions Paper PDFAnswer Key (Unofficial)
REET Teacher Level 1 Answer Key 17 January 2026DownloadDownload
REET Teacher Level 2 Science Math Answer Key 18 January 2026DownloadDownload
REET Teacher Level 2 SST Answer Key 18 January 2026DownloadDownload
REET Teacher Level 2 English Answer Key 19 January 2026DownloadDownload
REET Teacher Level 2 Hindi Answer Key 19 January 2026DownloadDownload
REET Teacher Level 1 Sanskrit Answer Key 20 January 2026DownloadDownload
REET Teacher Level 2 Sanskrit Answer Key 20 January 2026DownloadDownload
Official Websitehttps://rssb.rajasthan.gov.in/https://rssb.rajasthan.gov.in/

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।