Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

REET Exam Dress Code 2026: रीट टीचर परीक्षा में कौन-से कपड़े पहनें और क्या पहनना मना है? नया ड्रेस कोड जारी

By MD Shahid

Published on:

REET Exam Dress Code 2026

REET Exam Dress Code 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है । बोर्ड द्वारा रीट शिक्षक परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा । रीट परीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थी परीक्षा से पहले बोर्ड द्वारा जारी रीट टीचर ड्रेस कोड 2026 जरूर चेक कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े ।

REET Exam Dress Code 2026
REET Exam Dress Code 2026

बोर्ड द्वारा जारी रीट टीचर एग्जाम ड्रेस कोड 2026 के अलावा अन्य कोई ड्रेस या अन्य सामान पहनकर जाएगा तो उसे परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है । बोर्ड ने इस ड्रेस में साफ-साफ बताया है कि परीक्षा केंद्र में कौन-कौनसे कपड़े पहनकर जाने की अनुमति है और किन चीजों पहनकर जाना मना है । नीचे दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना सभी रीट अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगा ।

REET Exam Dress Code 2026: ड्रेस कोड जिसकी अनुमति है

REET परीक्षा में पहनने की अनुमति वाले कपड़े

  1. पुरुष अभ्यर्थी पूरी/आधी आस्तीन के शर्ट / टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा पहन कर आ सकेंगे।
  2. महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन की शर्ट, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबर बैंड कर आ सकेंगी।
  3. अभ्यर्थी कोट, स्वेटर, पूरी बाँहों की गर्म जर्सी जिस पर मेटल एवं बड़े बटन नहीं लगे हों उसे पहन कर आ सकते हैं। किन्तु अभ्यर्थी को आवश्यकता पड़ने पर जाँच के समय उन्हें उतरवाकर जाँच करवानी होगी।
  4. अभ्यर्थी काले काँच की पतली चश्में पहनकर आने की अनुमति होगी।
  5. सादा कलावा, जनेऊ, जिसमें किसी प्रकार का मेटल न हो।
  6. हवाई चप्पल (स्लीपर), सैंडल, जूते एवं मोज़े सभी छोटे टखने (Ankle) तक के पहनकर आने की अनुमति होगी।
  7. गृह विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक : P.27(14)_1-1/2008 दिनांक 04.12.2019 एवं P.27(14)_1-1/2008/25858 दिनांक 29.07.2025 के अनुसार सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने हेतु अनुमति दी जाये किन्तु कृपाण म्यान सहित हो तथा कुचला हुआ नहीं हो। परीक्षा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ द्वारा इन अभ्यर्थियों की सघन जाँच हेतु परीक्षा केन्द्र पर दो घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा।
  8. वर्णित प्रावधानों में कोई संदिग्ध उपकरण (Device) ले जाना पाया जाये तो उसे परीक्षा हॉल में नहीं ले जाने दिया जाये।

इसे भी देखे: REET Teacher Admit Card 2026: राजस्थान रीट टीचर एडमिट कार्ड 2026, ऐसे करें डाउनलोड

रीट टीचर ड्रेस कोड 2026: ड्रेस कोड जिसकी अनुमति नहीं है

REET परीक्षा में पहनने की अनुमति नहीं वाले कपड़े

  1. पुरुष / महिला अभ्यर्थियों को जीन्स पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। यदि अपवाद स्वरूप कोई अभ्यर्थी जीन्स पहनकर आता है तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। उसकी गहन जाँच महिला अधिकारी / कर्मिक द्वारा करवाकर यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि अभ्यर्थी के पास किसी प्रकार का ब्लूटूथ आदि डिवाइस नहीं है। तत्पश्चात परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी तथा इस संबंध में अभ्यर्थी से वचन-पत्र भरवाया जायेगा।
  2. परीक्षार्थियों को मुख्यतः Wrist Watch, Smart Watch, Bluetooth Device, Calculator, Mobile या अन्य कोई भी Electronic Device या किसी भी प्रकार का यंत्र जिससे Communication किया जा सके या परीक्षार्थी को पेपर बताने में अनुग्रह मदद की ऐसी वस्तु पर पाबंदी होगी। अन्य जाँच एजेन्सी ड्रेस कोड की गहन जाँच करेगी।
  3. अपने वेषभूषा में बड़ा बटन, मेटल बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जुड़ाऊ पिन) या बैंड पिन आदि लगा कर आने की अनुमति नहीं होगी।
  4. किसी भी प्रकार के जेवरात तथा अन्य प्रकार की बुढ़िया, अंगूठी, ब्रासलेट पहनकर नहीं आयेंगे।
  5. परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हेड फोन, हेयर पिन, गजरा / बीज, कैप / टोपी, स्कार्फ, स्टोल, शॉल, मफलर, मेटल चैन वाले जर्किन, ब्लाउज पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। मेटल चैन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं होगी।
  6. यदि किसी अभ्यर्थी के पास गेट पर चेकिंग के दौरान Bluetooth Device, Calculator, Smartwatch, Mobile phone या कोई भी हथियार आदि पाया जाता है तो ये माना जायेगा कि अभ्यर्थी जानबूझकर गलत मंशा से इनको लाया है और उस परीक्षा से अपात्र करने के साथ-साथ जाँच एजेंसी नियमों के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

रीट टीचर एग्जाम ड्रेस कोड 2026

उक्त ड्रेस कोड में आने पर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। यदि किसी वस्तु को पहनकर आने में या ड्रेस कोड में शामिल होने के संबंध में संदेह / विवाद हो तो इस संबंध में केन्द्र पर परीक्षा से जुड़े केन्द्राधीक्षक का निर्णय मान्य होगा।

REET Exam Dress Code 2026: Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।