Rajasthan VDO Syllabus PDF 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस 2026 जारी हो चुका है । राजस्थान सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी के 3430 पदों पर नई भर्ती के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है । जिसकी परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी । अभ्यर्थी इस पेज पर राजस्थान वीडीओ सिलेबस 2026 चेक कर सकते है ।

आपको बता दे राजस्थान सरकार ने हाल ही में नई ग्राम पंचायतों की घोषणा की थी । इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 में किया जाएगा । अभ्यर्थी नई भर्ती आने से पहले ही इस सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दे । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का संपूर्ण नया सिलेबस व पीडीएफ़ यहाँ उपलब्ध है ।
Rajasthan VDO Syllabus PDF 2026: Exam Pattern
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी) | |||
| गणित | |||
| सामान्य ज्ञान | |||
| भूगोल और प्राकृतिक संसाधन | |||
| राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन | |||
| राजस्थान का इतिहास और संस्कृति | |||
| बेसिक कम्प्यूटर | |||
| कुल | 160 प्रश्न | 200 अंक | 03:00 घंटे |
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे । सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती
इसे भी देखे: Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026: राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 जारी, हिन्दी में चेक करें
Rajasthan VDO Syllabus PDF 2026 in Hindi
(1) भाषा ज्ञान – अंक: 50
(अ) सामान्य हिन्दी – अंक: 30
संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची तथा विलोम शब्द, शब्द-युग्म का अर्थभेद, एक वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द,
शब्द शुद्धि, वाक्य-शुद्धि, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पारिभाषिक शब्दावली।
(ब) अंग्रेजी – अंक: 20
Questions based on Grammar (Sr. Secondary Exam level) Multipurpose choice questions based on Paragraph.
(2) गणित – अंक: 30
दशमलव एवं भिन्न, प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ-हानि, छूट, परिमिति, समय एवं दूरी, अनुपात एवं समय, साझेदारी, किश्तों में भुगतान, चक्रवृद्धि ब्याज, वृद्धि एवं ह्रास दर, बहुपद के गुणन खण्ड, बहुपदों के महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य, दो चर वाले रैखिक समीकरण, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, चतुर्भुज, वृत्त, चाप और उसके द्वारा अन्तरित कोण, ज्यामितीय रचनाएँ।
(3) सामान्य ज्ञान – अंक: 20
(अ) समसामयिक घटनाएँ – अंक: 10
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रमुख समसामयिक मुद्दे एवं घटनाएँ तथा उनसे संबंधित संगठन, संस्थाएँ एवं व्यक्तित्व।
(ब) सामान्य विज्ञान – अंक: 10
दैनिक जीवन के अनुभवों और विश्लेषण पर आधारित प्रश्न, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूर संचार, सैटेलाइट आदि विषयों से संबंधित प्रश्न।
इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड जारी, अभी चेक करें कितने नंबर आयें
(4) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन – अंक: 30
- संसार के व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियाँ, पहाड़, महाद्वीप
- भारत का पर्यावरण व वन्य जीवन, पारिस्थितिकी (इकोलॉजी)
- राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य, मौसम, वनस्पति, मिट्टी के प्रकार, भौगोलिक क्षेत्र, मानव संसाधन, जनसंख्या समस्याएँ, बेरोजगारी, गरीबी, अकाल व सूखा, बढ़ता हुआ रेगिस्तान, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन – खनिज व खान, वन, भूमि, पानी, पशु सम्पदा, वन्य जीवन एवं वन संरक्षण, ऊर्जा समस्याएँ, ऊर्जा के परम्परागत एवं गैर-परम्परागत स्रोत।
(5) राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास – अंक: 30
राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसलें, कृषि आधारित उद्योग, वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएँ, बंजर भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनाएँ, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना, उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कच्चामाल आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु एवं ग्रामीण उद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला, आदिवासी और उनकी अर्थ व्यवस्था, विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, विकास संस्थाएँ, सहकारी आंदोलन, लघु उद्योग एवं वित्तीय संस्थाएँ, संविधान के 73वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस 2026
(6) राजस्थान संस्कृति व राजस्थान इतिहास – अंक: 30
राजस्थान के इतिहास व संस्कृति विशेष के सन्दर्भ में:
(i) मध्यकालीन पृष्ठभूमि
(ii) सामाजिक आर्थिक जीवन व संगठन
(iii) स्वतंत्रता आंदोलन व राजनीतिक जागृति
(iv) राजनीतिक एकता
(v) बोलियाँ व साहित्य
(vi) संगीत, नृत्य व नाटक
(vii) धार्मिक विश्वास, लोक परम्परा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व लोक देवियाँ
(viii) हस्तकला
(ix) मेले व त्यौहार, रीति-रिवाज, पोशाक, आभूषण, विशेषतया आदिवासी व जनजाति के सन्दर्भ में
(7) Basic Computer – अंक: 10
(i) Characteristics of Computers
(ii) Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software
(iii) Relationship between Hardware & Software
(iv) Operating System
(v) MS-Office (Exposure of Word, Excel/Spread Sheet, Power Point)
राजस्थान वीडीओ सिलेबस 2026 पीडीएफ़ डाउनलोड लिंक
- राजस्थान वीडीओ एग्जाम डेट 2026: दिसंबर 2026
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस 2026 पीडीएफ़: यहाँ से डाउनलोड करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






