Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है । अभी विभाग द्वारा कई जिलों के लिए राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है । इस भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन लिए जा रहे है । आवेदन तिथि सभी जिलों की अलग-अलग है ।

आपको बता दे राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए जिले वाइज़ नोटिफिकेशन जारी कर जिले वाइज़ ही आवेदन लिए जाते है । राशन डीलर भर्ती के तहत ग्राम पंचायत / वार्ड में स्थित उचित मूल्य की दुकान के लिए राशन डीलर के पद पर भर्ती की जाती है । जो व्यक्ति अपने गाँव में ही नौकरी करना चाहता है तो अपने गाँव में उचित मूल्य की दुकान के रिक्त राशन डीलर के पद के लिए आवेदन कर सकता है । आवेदन करने से अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्त व प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही आवेदन करें ।
Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: Overview
| भर्ती का नाम | राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 |
| संस्था का नाम | राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
| विभाग का नाम | राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
| पद नाम | राशन डीलर |
| कुल पद | जिले वाइज़ अलग-अलग |
| विज्ञापन वर्ष | 2026 |
| योग्यता | 12th |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | जिले वाइज़ अलग-अलग |
| अंतिम तिथि | संबंधित जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची (बिना परीक्षा) |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन / ब्लॉक स्तर पर आवेदन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://food.raj.nic.in |
Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: Age Limit
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए यानि उचित मूल्य की दुकान के लिए राशन डीलर के आवेदन करने की अंतिम तिथि तक आवेदक की आयु न्यूनत्तम 21 वर्ष और अधिकत्तम 45 वर्ष होनी चाहिए । इसमे किसी भी वर्ग़ को आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है ।
इसे भी देखे: Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: Fees
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क जिस जिले के लिए आप आवेदन कर रहे हैं उस जिले के ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस के अनुसार आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क का डी.डी. अथवा भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कराया जाकर प्राप्त किये जा सकेगें।
Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: Education Qualifications
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए और उसके पास Computer में RSCIT प्रमाणपत्र या तीन महीने का डिप्लोमा होना आवश्यक है । यदि आवेदन करने वाले आवेदकों में से कोई भी आवेदक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक नहीं है तो ऐसे स्थिति में 12वीं पास अभ्यर्थियों को राशन डीलर के लिए चयन किया जाएगा । और यदि किसी के पास कंप्युटर से संबंधित कोई भी प्रमाणपत्र नहीं है तो उसे चयन होने के बाद 08 महीने के अंदर कंप्युटर कोर्स उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा ।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवश्यक पात्रता
राशन डीलर भर्ती में शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान हेतु आवेदक उसी वार्ड का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिस वार्ड में राशन सामग्री का वितरण करना है । अर्थात उस उचित मूल्य की दुकान के अधिकार क्षेत्र में स्थित वार्डों में से किसी भी एक एक वार्ड का निवासी होना चाहिए ।
वही ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदक उसी ग्राम पंचायत के किसी भी ग्राम/ढाणी/वार्ड का निवासी होना चाहिए, जिस पंचायत में राशन डीलर की दुकान है । यदि किसी ग्राम पंचायत से अधिक आवेदन प्राप्त होते है तो ऐसी स्थिति में उसी ग्राम / वार्ड के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमे उचित मूल्य की दुकान है ।
उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के दिनांक 01 जनवरी 2015 के बाद पैदा हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए । उचित मूल्य की दुकान का आवंटन होने के बाद यदि किसी राशन डीलर के तीसरी संतान होती है तो ऐसे में उस राशन डीलर का लाइसेन्स निरस्त कर दिया जाएगा । अगर किसी के जुड़वा बच्चे है तो उन्हे केवल 1 इकाई समझ कर गणना की जाएगी ।
आवेदन को उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने के लिए 30 फुट चौड़े रोड पर दुकान/घर/स्थान पर एक वितरण स्थल होना चाहिए जिसका आकार 10X20 यानि 200 वर्ग फुट होना आवश्यक है । इसके लिए 3 गवाह साथ लगाने है ।
इसके अलावा आवेदक को एक घोषणा पत्र भी देना होगा जिसमे किसी भी ऐक्ट के तहत दोषी नहीं हो, अपने परिवार के किसी भी सदस्य के पास उचित मूल्य की दुकान नहीं हो, दुकान का संचालन स्वयं करेगा और दो से अधिक बच्चे नहीं हो ।
इसे भी देखे: India Post GDS Vacancy 2026: बिना परीक्षा 30,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन
राशन डीलर भर्ती के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स चाहिए ?
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट (यदि हो तो)
- RSCIT प्रमाण पत्र
- 01 लाख का हैसियत प्रमाण पत्र
- प्रस्तावित दुकान का नक्शा (तीन प्रति)
- शपथ पत्र 50 रुपए का स्टाम्प
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट फ़ोटो (3)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- 100 रुपये का डीडी या पोस्टल ऑर्डर
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 का आवेदन कैसे करें ?
आवेदन फॉर्म पीडीएफ़: राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में भरे जा रहे है । राशन डीलर भर्ती का आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले संबंधित जिले के जिला रसद कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है या नीचे लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर प्रिन्ट निकलवा लेना है ।
- अब आवेदक को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है ।
- आवेदन के साथ सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी लगानी है ।
- फॉर्म में निर्धारित स्थान पर अपनी एक फोटो चिपकाएं और साइन करें ।
- आवेदन फीस के लिए 100 रुपये का डीडी या पोस्टल ऑर्डर साथ लगाएं ।
- साथ में तहसीलदार द्वारा जारी 1 लाख रुपये का मूल हेसियत प्रमाणपत्र लगाएं।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को संबंधित जिले के जिला रसद कार्यालय में जाकर जमा करवा दे ।
- फॉर्म जमा करवा कर इसकी रसीद जरूर प्राप्त करें ।
Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: Links
| हेसियत प्रमाण पत्र फॉर्म पीडीएफ़ | डाउनलोड |
| हेसियत प्रमाण पत्र फॉर्मैट पीडीएफ़ | डाउनलोड |
| जयपुर राशन डीलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| कोटपुतली बहरोड़ राशन डीलर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 | यहाँ क्लिक करें |
| खैरथल-तिजारा राशन डीलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| पाली राशन डीलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| श्रीगंगानगर राशन डीलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| फलोदी राशन डीलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






