Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026: राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 पीडीएफ़ जारी

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026

Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 की पीडीएफ़ जारी कर दी है । बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर साथ में राजस्थान एलडीसी सिलबेस पीडीएफ़ 2026 भी जारी कर दी है । राजस्थान एलडीसी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी यहाँ से पूरी पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026
Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए 10644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे । एलडीसी भर्ती की परीक्षा का आयोजन 5 – 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है । इस आर्टिकल में एलडीसी सिलेबस की पूरी विस्तृत जानकारी दे रहे है ।

Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026: Exam Pattern

प्रश्न पत्र – फेज–I

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित150100
सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी150100

प्रश्न पत्र – फेज–II

1. कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण

  • (क) गति परीक्षण – 10 मिनट – 25 अंक
  • (ख) दक्षता परीक्षण – 10 मिनट – 25 अंक

2. कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण

  • (क) गति परीक्षण – 10 मिनट – 25 अंक
  • (ख) दक्षता परीक्षण – 10 मिनट – 25 अंक
  • राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा दो फेज में आयोजित की जाएगी ।
  • फेज 1 में लिखित परीक्षा होगी जिसमे 2 पेपर होंगे ।
  • फेज 2 में टंकण परीक्षा होगी । हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग ।
  • फेज 1 के दोनों पेपर में अलग-अलग न्यूनत्तम 40% अंक प्राप्त करना होगा । एसटी एससी वर्ग को 5% की छूट रहेगी ।
  • फेज 2 न्यूनत्तम 36% अंक प्राप्त करना होगा । दोनों फेज के अंकों को मिलाकर मेरिट तैयार की जाएगी ।
  • फेज 1 के दोनों पेपर में 1/3 नेगेटिव मार्किंग रखी गई है ।
  • प्रतियोगी परीक्षा के फेज–I और फेज–II में आयोजित की जायेगी। फेज–I में समस्त प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

इसे भी देखे: Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 फरवरी तक

Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026: PAPER – I

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  1. राजस्थान माध्यमिक (समकक्ष) – राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएं, मुद्दे, सामाजिक-आर्थिक एवं सांस्कृतिक संस्थाएं।
  2. भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन
    • (अ) भारत का भौतिक भूगोल एवं जलवायु
    • (ब) राजस्थान की भौतिक दशाएं, जलवायु, जल संसाधन, मृदा, प्रमुख जैव विविधता, वन एवं वन्यजीव संरक्षण
  3. राजस्थान के कृषि एवं आर्थिक विकास
    • प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, सिंचाई परियोजनाएं
    • विभिन्न आर्थिक योजनाएं, कार्यक्रम एवं विकास संस्थाएं
  4. राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति
    • (अ) मध्यकालीन इतिहास
    • (ब) स्वतंत्रता आंदोलन एवं राजनीतिक चेतना
    • (स) लोक भाषाएं (बोलियां) एवं साहित्य
    • (द) लोक संगीत एवं लोक नृत्य
    • (इ) संत, कवि, योगी, लोक देवता एवं लोक देवी
    • (फ) मेले एवं त्यौहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा एवं आभूषण
  5. राजस्थान का औद्योगिक विकास
    • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र
    • खनिज आधारित उद्योग
    • ऊर्जा के स्रोत – जल विद्युत, तापीय, परमाणु, सौर ऊर्जा

दैनिक विज्ञान (Everyday Science)

  1. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाएं, उत्प्रेरक
  2. धातु, अधातु एवं उनके यौगिक; दैनिक जीवन में उपयोगी यौगिक
  3. कार्बन, हाइड्रोकार्बन, बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक
  4. प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन, लेंस, दृष्टि दोष
  5. विद्युत धारा, ओम का नियम, विद्युत सेल, जनित्र, मोटर
  6. अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  7. अनुवांशिकी – मेंडल का नियम, गुणसूत्र, DNA, RNA
  8. पर्यावरण अध्ययन – पारिस्थितिकी तंत्र, जैव-भूरासायनिक चक्र
  9. जैव-प्रौद्योगिकी एवं ट्रांसजेनिक जीव
  10. मानव स्वास्थ्य – रक्त समूह, पोषण, रोग एवं उपचार

गणित (Mathematics)

  1. संख्या पद्धति, LCM-HCF
  2. प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  3. अनुपात-समानुपात, औसत
  4. समय एवं कार्य, समय-दूरी
  5. क्षेत्रमिति, घनफल
  6. निर्देशांक ज्यामिति
  7. सांख्यिकी – माध्य, माध्यिका, बहुलक

इसे भी देखे: Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus PDF 2026: राजस्थान महिला पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 PDF जारी

राजस्थान एलडीसी सिलबेस पीडीएफ़ 2026: PAPER – II

सामान्य हिन्दी

  • संधि एवं संधि विच्छेद
  • समास एवं समास-विग्रह
  • उपसर्ग, प्रत्यय
  • पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी
  • शब्द-शुद्धि, वाक्य-शुद्धि
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • तकनीकी शब्दावली
  • अनुवाद (हिन्दी ↔ अंग्रेजी)

General English

  • Tenses
  • Voice (Active & Passive)
  • Narration
  • Transformation of Sentences
  • Articles & Prepositions
  • Synonyms & Antonyms
  • One Word Substitution
  • Comprehension
  • Official Letter & Notice Writing

RSSB LDC Syllabus in Hindi PDF 2026: लिंक्स

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।