Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus PDF 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । कृषि सुपरवाइजर भर्ती नोटिफिकेशन के साथ ही बोर्ड ने राजस्थान कृषि सुपरवाइजर सिलेबस 2026 भी जारी कर दिया है । जो अभ्यर्थी राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती की तैयारी कर रहे है वे यहाँ से राजस्थान कृषि सुपरवाइजर सिलेबस पीडीएफ़ 2026 डाउनलोड कर सकते है ।

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । ऐग्रिकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे । कृषि सुपरवाइजर भर्ती की परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है । इस आर्टिकल में राजस्थान ऐग्रिकल्चर सुपरवाइजर सिलेबस 2026 की पूरी विस्तृत जानकारी दे रहे है ।
Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus PDF 2026: Exam Pattern
| प्रश्न पत्र का भाग | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| भाग–I | सामान्य हिन्दी | 15 | 45 |
| भाग–II | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 75 |
| भाग–III | शस्य विज्ञान | 20 | 60 |
| भाग–IV | उद्यानिकी | 20 | 60 |
| भाग–V | पशुपालन | 20 | 60 |
| कुल योग | 100 | 300 |
- प्रश्नपत्र की अवधि 2.00 घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 1/3 ऋणात्मक भाग काटा जायेगा।
Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus PDF 2026
भाग – I : सामान्य हिन्दी
- दिये गये शब्दों की संधि एवं शब्दों का संधि-विच्छेद।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय – इनके संयोग से शब्द संरचना तथा शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय को पृथक् करना, इनकी पहचान।
- समस्त (सामासिक) पद् की रचना करना, समस्त (सामासिक) पद का विग्रह करना।
- शब्द युग्मों का अर्थ भेद।
- पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द।
- शब्द शुद्धि – दिये गये अशुद्ध शब्दों को शुद्ध लिखना।
- वाक्य शुद्धि – वर्तनी संबंधी अशुद्धियों को छोड़कर वाक्य संबंधी अन्य व्याकरणिक अशुद्धियों का शुद्धिकरण।
- वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द।
- पारिभाषिक शब्दावली – प्रशासन से सम्बन्धित अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिन्दी शब्द।
- मुहावरे – वाक्यों में केवल सार्थक प्रयोग अपेक्षित है।
- लोकोक्ति – वाक्यों में केवल सार्थक प्रयोग अपेक्षित है।
Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus PDF in Hindi 2026
भाग – II : राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति
- राजस्थान की भौगोलिक संरचना – भौगोलिक विभाजन, जलवायु, प्रमुख पर्वत, नदियां, मरूस्थल एवं फसलें।
- राजस्थान का इतिहास –
सभ्यताएं – कालीबंगा एवं आहड़। प्रमुख व्यक्तित्व – महाराणा कुंभा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप, राव जोधा, राव मालदेव, महाराजा जसवंतसिंह, वीर दुर्गादास, जयपुर के महाराजा मानसिंह-प्रथम, सवाई जयसिंह, बीकानेर के महाराजा गंगासिंह इत्यादि।
राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार, लोक कलाकार, संगीतकार, गायक कलाकार, खेल एवं खिलाड़ी इत्यादि। - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान एवं राजस्थान का एकीकरण।
- विभिन्न राजस्थानी बोलियां, कृषि, पशुपालन क्रियाओं की राजस्थानी शब्दावली।
- कृषि, पशुपालन एवं व्यावसायिक शब्दावली।
- लोक देवी-देवता, प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय।
- प्रमुख लोक पर्व, त्योहार, मेले, पशु मेले।
- राजस्थानी लोक कथा, लोक गीत एवं नृत्य, मुहावरे, कहावतें, फड़, लोक नाट्य, लोक वाद्य एवं कठपुतली कला।
- विभिन्न जातियां, जन-जातियां।
- स्त्री-पुरुषों के वस्त्र एवं आभूषण।
- चित्रकारी एवं हस्तशिल्पकला – चित्रकला की विभिन्न शैलियां, भित्ति चित्र, प्रस्तर शिल्प, काष्ठ कला, मृदमाण्ड (मिट्टी) कला, उस्ता कला, हस्त औजार, नमदे-गलीचे आदि।
- स्थापत्य – दुर्ग, महल, हवेलियां, छतरियां, बावड़ियां, तालाब, मंदिर-मस्जिद आदि।
- संस्कार एवं रीति-रिवाज।
- धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल।
इसे भी देखे: Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 फरवरी तक
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर सिलेबस 2026 हिन्दी में
भाग – III : शस्य विज्ञान
- राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, कृषि एवं कृषि सांख्यिकी का सामान्य ज्ञान।
- राज्य में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुधन का परिदृश्य एवं महत्व।
- राजस्थान की कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादन में मुख्य बाधाएं।
- राजस्थान के जलवायुवीय खण्ड, मृदा उर्वरता एवं उत्पादकता।
- क्षारीय एवं उसर भूमियां, अम्लीय भूमि एवं इनका प्रबन्धन।
- राजस्थान में मृदाओं का प्रकार, मृदा क्षरण, जल एवं मृदा संरक्षण के तरीके, पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व, उपलब्धता एवं स्त्रोत।
- राजस्थानी भाषा में परम्परागत शस्य क्रियाओं की शब्दावली।
- जीवांश खादों का महत्व, प्रकार एवं बनाने की विधियां।
- नत्रजन, फास्फोरस, पोटेशियम उर्वरक – एकल, मिश्रित एवं योगिक उर्वरक तथा उनके प्रयोग की विधियां।
- फसलोत्पादन में सिंचाई का महत्व, सिंचाई के स्त्रोत, फसलों की जल मांग एवं प्रभावित करने वाले कारक।
- सिंचाई की विधियां – विशेषतः फव्वारा, बून्द-बून्द, रेनगन आदि।
- सिंचाई की आवश्यकता, समय एवं मात्रा।
- जल निकास एवं इसका महत्व, जल निकास की विधियां।
- राजस्थान के संदर्भ में परम्परागत सिंचाई से संबंधित शब्दावली।
- मृदा परीक्षण एवं समस्याग्रस्त मृदाओं का सुधार।
- साईलेज, हे मेकिंग, चारा संरक्षण।
- खरपतवार – विशेषताएं, वर्गीकरण, नुकसान, नियंत्रण की विधियां।
- राजस्थान की मुख्य फसलों में खरपतवारनाशी रसायनों द्वारा नियंत्रण।
- खरपतवारों की राजस्थानी शब्दावली।
इसे भी देखे: Rajasthan LDC Syllabus PDF 2026: राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 पीडीएफ़ जारी
मुख्य फसलें –
- अनाज: मक्का, ज्वार, बाजरा, धान, गेहूं, जौ।
- दालें: मूंग, चॅवला, मसूर, उड़द, मोठ, चना, मटर।
- तिलहन: मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सरसों, अलसी, अरण्डी, सूरजमुखी, तारामीरा।
- रेशेदार: कपास।
- चारा: बरसीम, रिजका, जई।
- मसाले: सौंफ, मैथी, जीरा, धनिया।
- नकदी: ग्वार, गन्ना।
- उत्तम बीज के गुण, बीज अंकुरण एवं प्रभावित करने वाले कारक।
- बीज वर्गीकरण – मूल केन्द्रक बीज, प्रजनक बीज, आधार बीज, प्रमाणित बीज।
- शुष्क खेती – महत्व एवं तकनीकी।
- मिश्रित फसल – प्रकार एवं महत्व।
- फसल चक्र – महत्व एवं सिद्धान्त।
- राजस्थान के संदर्भ में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं।
- अनाज एवं बीज का भण्डारण।
राजस्थान ऐग्रिकल्चर सुपरवाइजर सिलेबस 2026
भाग – IV : उद्यानिकी
- उद्यानिकी फलों एवं सब्जियों का महत्व, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य।
- फलदार पौधों की नर्सरी प्रबन्धन।
- पादप प्रवर्धन, पौध रोपण।
- फलोद्यान के स्थान का चुनाव एवं योजना।
- उद्यान लगाने की रेखांकन विधियां।
- पाला, लू एवं अफलन जैसी विपरीत परिस्थितियां एवं समाधान।
- पादप वृद्धि नियंत्रकों का प्रयोग।
- सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबन्धन।
- राजस्थान में जलवायु, मृदा, उन्नत किस्में, प्रवर्धन विधियां, जीवांश खाद, उर्वरक, सिंचाई, कटाई, उपज, प्रमुख कीट एवं बीमारियां तथा नियंत्रण सहित निम्न फसलें –
- आम, नीम्बू वर्गीय फल, अमरूद, अनार, पपीता, बेर, खजूर, आंवला, अंगूर, लहसूवा, बील।
- सब्जियां – टमाटर, प्याज, फूल गोभी, पत्ता गोभी, भिण्डी, कद्दू वर्गीय, बैंगन, मिर्च, लहसून, मटर, गाजर, मूली, पालक।
- फल एवं सब्जी परीरक्षण – महत्व, सिद्धान्त एवं विधियां।
- डिब्बाबन्दी, सुखाना, निर्जलीकरण।
- फलपाक (जैम), अवलेह (जेली), केन्डी, शर्बत, पानक (स्क्वेश) बनाने की विधियां।
- औषधीय पौधों एवं फूलों की खेती।
- राजस्थान के संदर्भ में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं।
इसे भी देखे: Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus PDF 2026: राजस्थान महिला पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 PDF जारी
Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus PDF 2026
भाग – V : पशुपालन
- पशुपालन का कृषि में महत्व।
- दुग्ध उत्पादन में पशुधन का महत्व एवं प्रबन्धन।
पशुधन नस्लें –
- भैंस: मुर्रा, सूरती, नीली रावी, भदावरी, जाफरवादी, मेहसाना।
- बकरी: जमनापारी, बारबरी, बीटल, टोगनबर्ग।
- गाय: गीर, थारपारकर, नागौरी, राठी, जर्सी, होलिस्टन फ्रिजीयन, मालवी, हरियाणा, मेवाती।
- भेड़: मारवाड़ी, चोकला, मालपुरा, मेरीनो, कराकुल, जैसलमेरी, अविवस्त्र, अविकालीन।
- ऊंट प्रबन्धन, पशुओं की आयु गणना।
- सामान्य पशु औषधियां – उपयोग, मात्रा एवं देने की विधि।
- जीवाणुरोधक – फिनाईल, कार्बोलिक एसिड, पोटेशियम परमैंगनेट (लाल दवा), लाईसोल।
- विरेचक – मेग्नेशियम सल्फेट (मैकसल्फ), अरण्डी का तेल।
- उत्तेजक – एल्कोहल, कपूर।
- कृमिनाशक – नीला थोथा, फिनोविस।
- मर्दन तेल – तारपीन का तेल।
पशु-प्लेग, खुरपका-मुंहपका, एन्थ्रेक्स, गलघोटू, थनेला रोग, दुग्ध बुखार, रानीखेत, मुर्गियों की चेचक, मुर्गियों की खूनीपेचिस – कारण, लक्षण एवं उपचार।
- दुग्ध उत्पादन, दुग्ध एवं खीस संघटन।
- स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दुग्ध परिरक्षण।
- दुग्ध परीक्षण एवं गुणवत्ता – वसा, घनत्व, अम्लता, क्रीम पृथक्करण।
- दही, पनीर एवं घी बनाने की विधि।
- दुग्धशाला के बर्तनों की सफाई एवं जीवाणु रहित करना।
- राजस्थान के संदर्भ में पशुपालन क्रियाओं एवं गतिविधियों से संबंधित शब्दावली।
Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus PDF 2026 Links
- राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन (PDF): यहाँ क्लिक करें
- Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus PDF 2026: यहाँ से डाउनलोड करें
- राजस्थान ऐग्रिकल्चर सुपरवाइजर ऑनलाइन आवेदन लिंक: यहाँ क्लिक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






