Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड जारी, अभी चेक करें कितने नंबर आयें

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan 4th Grade Score Card 2026

Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड 2026 जारी कर दिया है । बोर्ड द्वारा स्कोर कार्ड जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी परीक्षा में आए स्कोर को ऑनलाइन चेक कर सकते है और पता कर सकते है कि परीक्षा में आपके कितने नंबर प्राप्त हुए है । स्कोर कार्ड जारी होने से वो अभ्यर्थी भी अपना स्कोर चेक कर सकते है जिनके नंबर बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची में नहीं मिले ।

Rajasthan 4th Grade Score Card 2026
Rajasthan 4th Grade Score Card 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले ही राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट 2026, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कट ऑफ 2026 और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेम वाइज़ रिजल्ट 2026 जारी कर दिया था । अब बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी अभ्यर्थियों को अपना स्कोर चेक करने का मौका दिया है । इससे उन अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट चेक कर अपने नंबर देखने को मिलेंगे । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड 2026 कैसे चेक करें पूरी जानकारी नीचे दी गई है ।

Rajasthan 4th Grade Score Card 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 53750 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके बाद बोर्ड ने इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन 19-21 सितंबर 2025 तक 6 पारियों में किया था । फिर बोर्ड ने 16 जनवरी को चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट व कट ऑफ जारी कर दिया था । इसके 2 दिन बाद ही नेम वाइज़ रिजल्ट व मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी ।

इसे भी देखे: 4th ग्रेड 2 गुना मेरिट लिस्ट में आपकी Rank आई या नहीं? अभी चेक करें

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती मे करीब 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे । बोर्ड द्वारा विज्ञापित 53750 पदों के विरुद्ध डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए 2 गुना अभ्यर्थी करीब 1.07 लाख अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है । बोर्ड द्वारा फरवरी – मार्च में डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाने की पूरी संभावना है ।

डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन होने के बाद बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फाइनल रिजल्ट व कट ऑफ जारी की जाएगी । फाइनल मेरिट मे शामिल अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी । इसलिए 2 गुना मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी समय रहते अभी से डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए अपने डॉक्युमेंट्स तैयार कर ले । डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स चाहिए? पूरी लिस्ट हमारे इंस्टाग्राम पेज पर दी गई है ।

इसे भी देखे: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के सभी अभ्यर्थी DV (Document Verification) से पहले ये दस्तावेज़ जरूर तैयार रखें

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड कैसे चेक करें ?

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें ।
  • यहाँ पर Select Exam Type में “Pre Exam” चुने ।
  • फिर अपने फॉर्म में दिए गए Application Number दर्ज करें ।
  • नीचे अपनी जन्म तिथि दर्ज करें ।
  • अंत में Captcha कोड दर्ज कर सबमिट करें ।
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट शो हो जाएगी । इसमे आपकी सभी जानकारी मिलेगी ।
  • नीचे आपके मार्क्स और स्टैटस शो होगा । इस तरीके से स्कोर कार्ड चेक कर सकते है ।

Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।