Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026: 2 गुना मेरिट में कौन-कौन सी रैंक Safe Zone में? कैटेगरी वाइज पूरी रैंक लिस्ट

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का संशोधित रिजल्ट व कट ऑफ मार्क्स जारी किए है । बोर्ड द्वारा संशोधित रिजल्ट व कट ऑफ मार्क्स जारी होने के बाद राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2 गुना मेरिट लिस्ट में भी बदलाव हुआ है । अब अभ्यर्थी जानना चाहते है कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2 गुना मेरिट लिस्ट कौन-कौन सी रैंक तक के अभ्यर्थी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्टेड है ।

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026
rajasthan-4th-grade-2-guna-merit-list-2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53750 पदों के लिए भर्ती निकाली थी । बोर्ड ने डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए विज्ञापित पदों के 2 गुना अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्टेड किया है । हालांकि हर कैटेगरी में एक ही नंबर पर हजारों अभ्यर्थी होने के कारण डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन में 2 गुना से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे है । इसलिए बोर्ड ने करीब 1.41 लाख अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है ।

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संशोधित रिजल्ट के कारण कट ऑफ में 2-3 अंकों में गिरावट आई है । संशोधित कट जारी होने के कारण जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी, एससी, एसटी लगभग हर कैटेगरी में 2-3 अंक कम हुए है । जिसके कारण कई अभ्यर्थी अब दो गुना मेरिट लिस्ट में शामिल हो गए है । इससे रैंक लिस्ट में बदलाव हुआ है ।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के 19 सितंबर 2025 को दूसरी पारी के एक प्रश्न के उत्तर में बदलाव होने के कारण बोर्ड ने संशोधित रिजल्ट व कट ऑफ जारी की है । बोर्ड द्वारा अब नई कट ऑफ व नई मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है । नई कट ऑफ के कारण दो गुना मेरिट लिस्ट रैंक पर भी प्रभाव पड़ा है । हालांकि हमने पिछली कट ऑफ के आधार पर पहले ही सैफ ज़ोन रैंक लिस्ट बता दी थी । लेकिन संशोधित कट ऑफ के कारण अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2 गुना मेरिट लिस्ट में कौन – कौन सी रैंक शामिल हो रही है उसकी पूरी जानकारी नीचे दे रहे है ।

चतुर्थ श्रेणी दो गुना मेरिट लिस्ट में कौन-कौन सी रैंक शामिल है ?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का संशोधित रिजल्ट व कट आने से अब नई दो गुना मेरिट में शामिल होने वाले सैफ ज़ोन रैंक लिस्ट आ गई है । इस लिस्ट में हमने कैटेगरी वाइज़ अभ्यर्थियों की रैंक मेल व फीमैल अलग-अलग बता रहे है । जो अभ्यर्थी इस रैंक लिस्ट में आ रहे है वे डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए तैयार रहे ।

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List Rank: NTSP

CategoryMale Rank (Up To)Female Rank (Up To)
GEN33,75069,431
OBC64,4071,17,837
EWS98,2691,63,260
SC1,33,5572,30,055
ST2,05,9262,65,181
MBC92,4522,00,573

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दो गुना मेरिट लिस्ट रैंक: TSP

CategoryMale Rank (Up To)Female Rank (Up To)
GEN2,06,7753,23,788
SC3,33,1924,09,083
ST4,40,5144,76,700

दो गुना मेरिट लिस्ट रैंक में शामिल अभ्यर्थी आगे क्या करें

जो अभ्यर्थी ऊपर दी गई रैंक लिस्ट में आ रहे है वे अपनी आगे की तैयारी शुरू कर दे । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए स्क्रूटिनी फॉर्म का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के स्क्रूटिनी फॉर्म 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे । स्क्रूटिनी फॉर्म भरने के लिए बोर्ड ने सैम्पल शपथ पत्र, घोषणा पत्र आदि का फॉर्मैट भी जारी कर दिया है ।

अभ्यर्थी स्क्रूटिनी फॉर्म भरने से अपने सभी दस्तावेज तैयार कर ले ताकि समय रहते आप स्क्रूटिनी फॉर्म भर सके । बोर्ड द्वारा डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए अलग से दो गुना मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी । हालांकि हमने जो रैंक बताई है लगभग इसी रैंक वाले अभ्यर्थी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे । कुछ थोड़ा बदलाव भी होगा तो ज्यादा नहीं होगा इसलिए इस रैंक के आसपास वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारी पहले से ही कर ले ।

Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026: Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।