PTET Online Form 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने शिक्षक बनने के लिए आवश्यक बीएड कोर्स हेतु राजस्थान पीटीईटी 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । वीएमओयू कोटा द्वारा हर साल बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है । राजस्थान पीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 आज 20 फरवरी से शुरू हो चुके है । पीटीईटी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है ।

जो बच्चे राजस्थान की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की आवश्यक योग्यता के बीएड कोर्स करना चाहते है उनको ये फॉर्म भरना बहुत जरूरी है । वीएमओयू द्वारा इसकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । इसके बाद बच्चे बीएड कॉलेज में प्रवेश लेकर अपनी बीएड की डिग्री पूरी कर सकते है । राजस्थान पीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 20 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक भरे जा रहे है ।
PTET Online Form 2026: Dates
वीएमओयू कोटा द्वारा राजस्थान के बीएड कॉलेजों में करीब 1 लाख सीटों के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है । बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा । इस बार वीएमओयू ने सिर्फ 2 साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । 2 वर्षीय पीटीईटी में सिर्फ स्नातक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है । यूनिवर्सिटी ने पीटीईटी का विस्तृत गाइड्लाइन भी जारी कर दी है ।
| क्र.सं. | विवरण | महत्वपूर्ण तिथि |
|---|---|---|
| 1 | आवेदन प्रारम्भ तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| 2 | आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मार्च 2026 |
| 3 | प्रवेश परीक्षा तिथि | 14 जून 2026 |
PTET Online Form 2026: Application Fee
राजस्थान पीटीईटी 2026 के लिए इस बार भी आवेदन शुल्क पिछले वर्षों की तरह समान ही रखा गया है । जो अभ्यर्थी पीटीईटी के ऑनलाइन फॉर्म भर रहे है वे शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते है । सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को पीटीईटी फॉर्म के लिए 500 रुपये का शुल्क जमा करवाना होगा ।
PTET Online Form 2026: Educational Qualification
वीएमओयू द्वारा पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन मांगे गए है । पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड के लिए सामान्य व EWS वर्ग के अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक / स्नातकोत्तर कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । वही अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यूनत्तम उत्तीर्नांक में 5% की छूट दी गई है यानि 45% अंक अनिवार्य है ।
जो अभ्यर्थी अभी स्नातक परीक्षा में शामिल होने वाले है वे भी पीटीईटी 2026 के ऑनलाइन आवेदन भर सकते है । उनको काउन्सेलिंग के समय अपनी स्नातक डिग्री उत्तीर्ण कर लेनी अनिवार्य होगी । इसके बाद ही बीएड कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा ।
इसे भी देखे: RTE Admission Online Form 2026: फ्री स्कूल एडमिशन आरटीई के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक
PTET Syllabus in Hindi 2026: Exam Pattern
राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 के लिए छात्रों को कुल 3 घंटे समय मिलेगा। जिसमें कुल 200 प्रश्न आएंगे, सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective MCQ) के आएंगे। PTET 2025 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र को 4 भागों में बाँटा गया है। प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। उम्मीदवार के अधिकतम अंक 600 होंगे।
- मानसिक क्षमता – 50 प्रश्न – 150 अंक
- टीचिंग एटीट्यूड – 50 प्रश्न – 150 अंक
- सामान्य जागरूकता – 50 प्रश्न – 150 अंक
- भाषा – 50 प्रश्न – 150 अंक
पीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 कैसे भरे ?
- पीटीईटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पहले PTET 2026 की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं ।
- यहाँ पर आपको 2 वर्षीय पीटीईटी के लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब आपको FILL APPLICATION फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना है ।
- यहाँ आपको 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी डीटेल भरनी है ।
- फिर Proceed पर क्लिक कर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरे ।
- इसके बाद अपने डॉक्युमेंट्स, फोटो साइन अपलोड करें ।
- अंत में फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दे ।
- इसका एक प्रिन्ट निकाल कर अपने पास सेव कर ले ।
PTET Online Form 2026: Links
- राजस्थान पीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 का डायरेक्ट लिंक: यहाँ क्लिक करें
- पीटीईटी 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन: यहाँ क्लिक करें
- राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ़: यहाँ से डाउनलोड करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






