RTE Admission Online Form 2026: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में फ्री स्कूल एडमिशन 2026 के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग ने राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म आज 20 फरवरी से शुरू हो चुके है । आरटीई आवेदन की अंतिम तिथि 04 मार्च 2026 है ।

राजस्थान सरकार द्वारा हर साल राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में कमजोर वर्गों के लाखों बच्चों को फ्री स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन मांगे है । जिससे लाखों बच्चे प्राइवेट स्कूलों में एकदम फ्री में पढ़ सकते है । और इनकी फीस की पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा सीधे ही स्कूल को दी जाती है । आज हम इस आर्टिकल में राजस्थान आरटीई ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे, पात्रता, आवश्यक डॉक्युमेंट्स, टाइम फ्रेमवर्क आदि की पूरी जानकारी दे रहे है ।
RTE Admission Online Form 2026: Age Limit
राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के तहत राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर सरकार द्वारा आरटीई एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है । आरटीई एडमिशन के लिए इस बार 4 कक्षाओं के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई है । जिसमे 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक के बच्चे आवेदन कर सकते है । जो बच्चे इस आयु सीमा के बाहर है वे आवेदन नहीं कर पाएंगे । इसके अलावा हमने भी ऐसा कैलक्यूलेटर बनाया है जिसमे आप बच्चे की DOB डाले और उसकी कक्षा पता करें
| कक्षा | उम्र | जन्म तिथि |
|---|---|---|
| नर्सरी (Pre-Primary 3+) | 3 से 4 वर्ष | 1 अप्रैल 2022 – 31 मार्च 2023 |
| LKG (Pre-Primary 4+) | 4 से 5 वर्ष | 1 अप्रैल 2021 – 31 मार्च 2022 |
| UKG (Pre-Primary 5+) | 5 से 6 वर्ष | 1 अप्रैल 2020 – 31 मार्च 2021 |
| कक्षा 1 | 6 से 7 वर्ष | 1 अप्रैल 2019 – 31 मार्च 2020 |
इसे भी देखे: RTE Age Calculator 2026: फॉर्म भरने से पहले यहाँ चेक करें बच्चे की सही कक्षा, एक गलती से होगा रिजेक्ट
RTE Admission Online Form 2026: Date Schedule
| विवरण / गतिविधि | आरटीइ टाईम फ्रेम |
|---|---|
| विज्ञापन जारी करना | 16 फरवरी 2026 |
| अभिभावक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना | 20-फरवरी-2026 से 04-मार्च-2026 तक |
| ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारित करना | 06-मार्च-2026 |
| बालक / अभिभावक द्वारा चयन क्रम में परितवर्तन करना (choice filling) | 06-मार्च-2026 से 11-मार्च-2026 तक |
| प्रथम चरण आवंटन | 13-मार्च-2026 |
| दस्तावेज सत्यापन विद्यालय द्वारा | 13-मार्च-2026 से 25-मार्च-2026 तक |
| द्वितीय चरण आवंटन | 27-मार्च-2026 |
| दस्तावेज सत्यापन विद्यालय द्वारा | 27-मार्च-2026 से 04-अप्रैल-2026 तक |
| शेष रिक्त सीट्स पर आवंटन (तृतीय चरण आवंटन) | 13-अप्रैल-2026 |
| दस्तावेज सत्यापन विद्यालय द्वारा | 13-अप्रैल-2026 से 17-अप्रैल-2026 तक |
RTE Admission Online Form 2026: Eligibility Criteria
- बच्चा प्राइवेट स्कूल के क्षेत्राधिकार के आसपास का मूल निवासी होना आवश्यक है ।
- ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक की सालाना आय ढाई लाख (2.50) रुपये या उससे कम की हो ।
- बच्चा ऊपर दी गई आयु सीमा के तहत निर्धारित आयु पूर्ण करता हो ।
- एससी, एसटी, अनाथ, एचआईवी, कैंसर, ओबीसी, एमबीसी, विधवा, निशक्त, बीपीएल परिवारों से संबंधित बच्चा
आरटीई फॉर्म में कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स चाहिए ?
- अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक होने का प्रमाण-पत्र ।
- बालक / अभिभावक का निवास सम्बन्धी प्रमाण-पत्र ।
- बालक की आयु सम्बन्धी दस्तावेज ।
- बालक/अभिभावक का अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र । अथवा
- बालक/अभिभावक का अनुसूचित जन जाति प्रमाण-पत्र । अथवा
- अनाथ आश्रम द्वारा बालक के अनाथ होने की घोषणा । अथवा
- एचआईवी/केंसर से प्रभावित होने की रजिस्टर्ड डाइग्नोस्टिक केन्द्र की रिपोर्ट अथवा
- युद्ध विधवा के सम्बन्ध में जारी प्रमाण पत्र । अथवा
- विशेष आवश्यकता वाले (नि:शक्तकजन) बालकों के लिए सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र । अथवा
- पिछड़ा वर्ग / विशेष पिछड़ा वर्ग के अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक होने का प्रमाण-पत्र अथवा
- बी.पी.एल. कार्ड (केन्द्रीय सूची या राज्य सूची के आधार पर)
- बालक/अभिभावक का निवास सम्बन्धी प्रमाण-पत्र ।
- बालक का आयु सम्बन्धी दस्तावेज ।
RTE Admission Online Form 2026 कैसे भरें ?
- RTE ऑनलाइन फॉर्म आप RTE की वेबसाईट या RTE एप से भर सकते है ।
- सबसे पहले अपने मोबाईल में एप डाउनलोड करें या RTE वेबसाईट खोले ।
- यहाँ पर आपको ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है ।
- सबसे पहले बच्चे की पात्रता चेक करें, अगर पात्र है तो नीचे फॉर्म खुल जाएगा ।
- अब इसमे मांगी गई सभी जानकारी बच्चा, माता व पिता की जानकारी सही सही भरें ।
- अगले प्रोसेस में अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें ।
- इसके बाद अधिकत्तम 5 स्कूलों का चयन करें ।
- सभी प्रोसेस पूरी होने के बाद फॉर्म को एक बार पूरा चेक कर लें ।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे फॉर्म को फाइनल लॉक कर दे ।
RTE Admission Online Form 2026: Links
- आपके बच्चे का एडमिशन कौनसी कक्षा में होगा ? बस DOB डालो और चेक करो: Enter DOB
- आरटीई एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म 2026 की वेबसाईट: https://rajpsp.nic.in/
- आरटीई फॉर्म भरने के लिए कौनसे डॉक्युमेंट्स जरूरी है: यहाँ से चेक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






