RTE Age Calculator 2026: राजस्थान शिक्षा विभाग ने राजस्थान फ्री स्कूल एडमिशन 2026 के लिए निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2008 के तहत राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । अब अभिभावक बच्चे की सही उम्र को लेकर असमंजस में है कि उनका प्रवेश किस कक्षा में होगा । इसके लिए हमने RTE Age Calculator 2026 बनाकर आपके लिए आसान काम कर दिया है ।

अब जिन अभिभावकों को अपने बच्चे की सही उम्र, सही कक्षा का पता करना है वे हमारे कैलक्यूलेटर में बच्चे की जन्म तिथि डालकर बच्चे की सही कक्षा, आयु वर्ग, कट ऑफ डेट को आयु को चेक कर सकते है । इस कैलक्यूलेटर में हमने जिन बच्चों की आयु निकाल चुकी है और जिनकी नहीं हुई है उनके बारें में स्पष्ट जानकारी दी है ।
RTE Age Calculator 2026
आपको बता दे राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा हर साल प्राइवेट स्कूलों में 25% रिक्त सीटों के लिए आरटीई के तहत आवेदन मांगे जाते है । जिसमें बच्चे की सम्पूर्ण स्कूल फीस सरकार द्वारा सीधे ही स्कूल को दी जाती है । राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है । राजस्थान आरटीई के लिए एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे । इसके बाद लाटरी निकाली जाएगी । इसके लिए विभाग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है ।
राजस्थान शिक्षा विभाग ने इस बार आरटीई में 4 आयु वर्ग में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । जिसमे 3 से 7 वर्ष के बच्चे आवेदन कर सकते है । इससे कम और ज्यादा वाले बच्चे आवेदन के लिए योग्य नहीं है । इसके अलावा बच्चे जिस स्थान पर निवास करते है सिर्फ उसी क्षेत्राधिकार में आने वाले स्कूलों में आवेदन का पात्र होगा । अन्य गाँव/वार्ड/जिले में आवेदन नहीं कर सकते है ।
RTE Admission Age Limit 2026
| कक्षा | उम्र | जन्म तिथि |
|---|---|---|
| नर्सरी (Pre-Primary 3+) | 3 से 4 वर्ष | 1 अप्रैल 2022 – 31 मार्च 2023 |
| LKG (Pre-Primary 4+) | 4 से 5 वर्ष | 1 अप्रैल 2021 – 31 मार्च 2022 |
| UKG (Pre-Primary 5+) | 5 से 6 वर्ष | 1 अप्रैल 2020 – 31 मार्च 2021 |
| कक्षा 1 | 6 से 7 वर्ष | 1 अप्रैल 2019 – 31 मार्च 2020 |
गलत कक्षा या उम्र भर दी तो क्या होगा ?
अगर किसी अभिभावक ने आवेदन करते समय बच्चे की उम्र या कक्षा गलत भर दी तो उस बच्चे का आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। इसलिए अभिभावक आवेदन करने से पहले हमारे दिए गए आरटीई एज कैलक्यूलेटर 2026 में बच्चे की जन्म तिथि डालकर बच्चे की सही कक्षा और उम्र के बारे में चेक कर सकते है । जिससे आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट न हो ।
RTE Age Calculator 2026 से पात्रता कैसे चेक करें
आरटीई एज कैलक्यूलेटर से पात्रता चेक करने के लिए नीचे दिए गए RTE Admission Age Calculator 2026 में अपने बच्चे की जन्मतिथि दर्ज करे और योग्यता जाँचे के बटन पर क्लिक कर दे । इसके बाद नीचे आपका किस कक्षा के लिए योग्य है या RTE के लिए पात्र नहीं है दिखाई देगा । इसके साथ ही बच्चे का आयु वर्ग, वर्तमान आयु आदि जानकारी भी शो होगी ।
इसके साथ नीचे दिए गए COPY करें या WhatsApp पर शेयर करें के बटन पर क्लिक कर इसे शेयर भी कर सकते है और जिनके घर में छोटा बच्चा है उसके साथ तो जरूर शेयर करें । आपके शेयर से किसी परिवार के बच्चे का RTE में एडमिशन हो सके ।






