RTE Admission Age Calculator 2026 – बच्चे की सही कक्षा तुरंत जानें (राजस्थान)

RTE Admission Age Calculator 2026 – 1 अप्रैल 2026 के अनुसार बच्चे की सही कक्षा तुरंत जानें

RTE Admission Age Calculator 2026
आयु गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। बच्चे की सही कक्षा जानें
⚠️ एक दिन कम या ज्यादा होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है
Result Copied

RTE Admission Age Calculator 2026

राजस्थान निशुल्क शिक्षा का अधिकार (RTE) प्रवेश के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है । अब आवेदन करते समय अभिभावक सबसे बड़ी गलती कक्षा चुनने में करते है । इसी वजह से हर साल हजारों बच्चों के आवेदन निरस्त हो जाते है । इसलिए हमने ऊपर RTE Admission Age Calculator 2026 बनाया है जो 1 अप्रैल 2026 के अनुसार बच्चे की सही कक्षा, योग्य है या अयोग्य, आयु समूह और बच्चे की आयु तुरंत बता देता है ।

कक्षाउम्रजन्म तिथि
नर्सरी (Pre-Primary 3+)3 से 4 वर्ष1 अप्रैल 2022 – 31 मार्च 2023
LKG (Pre-Primary 4+)4 से 5 वर्ष1 अप्रैल 2021 – 31 मार्च 2022
UKG (Pre-Primary 5+)5 से 6 वर्ष1 अप्रैल 2020 – 31 मार्च 2021
कक्षा 16 से 7 वर्ष1 अप्रैल 2019 – 31 मार्च 2020

कौन आवेदन नहीं कर पाएगा

निम्न स्थिति में RTE फॉर्म नहीं भर पाएंगे:

  • बच्चे की उम्र 3 वर्ष से कम है
  • बच्चे की उम्र 7 वर्ष से अधिक है
  • आयु 1 अप्रैल 2026 को पूरी नहीं होती
  • गलत कक्षा चयन कर दी गई

इसलिए पहले ऊपर calculator से आयु जरूर जांचें

RTE Admission Age Calculator 2026: FAQ’s

RTE में आयु किस तारीख से मानी जाती है?

RTE प्रवेश 2026-27 के लिए बच्चे की आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 से की जाएगी।

एक दिन कम होने पर क्या फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, निर्धारित आयु से एक दिन भी कम होने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा और दस्तावेज़ सत्यापन में फॉर्म निरस्त हो जाएगा।

गलत कक्षा भर दी तो बाद में सुधार होगा?

नहीं, RTE आवेदन में कक्षा बाद में बदलने का विकल्प नहीं मिलता और आवेदन निरस्त हो जाता है।

Nursery, LKG, UKG और कक्षा 1 की आयु सीमा क्या है?

Nursery: 3-4 वर्ष, LKG: 4-5 वर्ष, UKG: 5-6 वर्ष, कक्षा 1: 6-7 वर्ष। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 से होगी।

क्या जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है?

हाँ, जन्म तिथि सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज़ है।

क्या आधार कार्ड जरूरी है?

हाँ, बच्चे का जन आधार या आधार नंबर आवेदन के लिए आवश्यक है।

3 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चे क्या आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, ऐसे बच्चे इस सत्र में आवेदन नहीं कर पाएंगे और अगले वर्ष आवेदन करना होगा।

7 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चे क्या RTE में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, RTE में केवल निर्धारित आयु सीमा तक ही प्रवेश मिलता है।

आयु चेक करने का सबसे सही तरीका क्या है?

ऊपर दिए गए RTE Age Calculator में बच्चे की जन्म तिथि डालकर कक्षा की पुष्टि करना सबसे सही तरीका है।