Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है । राजस्थान शिक्षा विभाग ने आज राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है ।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन से पहले ऑनलाइन स्क्रूटिनी फॉर्म भरवाए जा रहे है । जिन अभ्यर्थियों ने अभी ऑनलाइन स्क्रूटिनी फॉर्म के लिए आवेदन नहीं किया है । वे SSO पोर्टल के माध्यम से 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक अपना स्क्रूटिनी आवेदन भर दे ताकि DV के लिए आपका नाम शामिल हो सके ।
Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026
अभ्यर्थी कई दिनों से बोर्ड से मांग कर रहे थे कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन कब से शुरू किए जाएंगे । आखिरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नोडल एजेंसी राजस्थान शिक्षा विभाग ने आज चतुर्थ श्रेणी के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है । विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा । जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होता है तो उसे एक मौका अलग से दिया जाएगा । इसके बाद उसकी पात्रता निरस्त कर दी जाएगी ।
इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपना स्क्रूटिनी फॉर्म भर दे और स्क्रूटिनी फॉर्म का मूल सेट व 2 अलग सेट तैयार कर अपने डॉक्युमेंट्स अटैच करके तैयार रखे । इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा DV के लिए शॉर्टलिस्ट किए अभ्यर्थी की लिस्ट जारी करेगा जिसमे अभ्यर्थी के नाम के साथ DV दल का नाम, तिथि व समय अंकित होगा । अभ्यर्थी इसी के अनुसार उपस्थित होना है ।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन कब होगा ?
शिक्षा विभाग द्वारा DV शुरू करने से पहले विभागीय स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है । निदेशक शिक्षा विभाग ने सभी संयुक्त निदेशक को पत्र लिखकर दिनांक 23 फरवरी से 05 मार्च टीम का गठन कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा । इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन का कार्य 9 मार्च से शुरू किया जाएगा । जो 01 मई 2026 तक चलेगा । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन का कार्य 10 चरणों में पूरा होगा । आइए जानते है पूरा शेड्यूल…
Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026
राजस्थान 4th ग्रेड DV पूरा शेड्यूल (प्रथम चरण)
| चरण | तिथि |
|---|---|
| प्रथम चरण | 09 मार्च – 13 मार्च 2026 |
| द्वितीय चरण | 16 मार्च – 19 मार्च 2026 |
| तृतीय चरण | 23 मार्च – 25 मार्च 2026 |
| चतुर्थ चरण | 27 मार्च 2026 |
| पंचम चरण | 30 मार्च 2026 |
| षष्ठम चरण | 01 अप्रैल – 02 अप्रैल 2026 |
| सप्तम चरण | 06 अप्रैल – 10 अप्रैल 2026 |
| अष्टम चरण | 13 अप्रैल 2026 |
| नवम चरण | 15 अप्रैल – 16 अप्रैल 2026 |
DV शेड्यूल (द्वितीय अवसर / अनुपस्थित अभ्यर्थी)
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| अनुपस्थित अभ्यर्थी प्रथम अवसर | 24 अप्रैल 2026 |
| अनुपस्थित अभ्यर्थी द्वितीय अवसर | 01 मई 2026 |
| नोडल अधिकारी रिपोर्ट | 11 मई 2026 |
DV के समय क्या लेकर जाना होगा
अभ्यर्थी यह तैयारी पहले से कर लें और दस्तावेज़ अलग-अलग फाइल में लगाकर ले जाएं
- स्क्रूटिनी फॉर्म का मूल सेट
- 2 फोटो कॉपी सेट
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति / आरक्षण प्रमाण पत्र
- मूल पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026: Links
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन कैलेंडर 2026: यहाँ से चेक करें
- डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स साथ लेकर जाने है? – पूरी जानकारी यहाँ
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






