Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

RPSC SI Result 2026: आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 जारी, रिजल्ट व कट ऑफ यहाँ चेक करें

By MD Shahid

Published on:

RPSC SI Result 2026

RPSC SI Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है । राजस्थान सब इन्स्पेक्टर भर्ती के रिजल्ट व कट ऑफ का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है । आज आयोग ने आरपीएससी एसआई कट ऑफ 2026 और रिजल्ट पीडीएफ़ जारी कर दी है । रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया है ।

RPSC SI Result 2026
RPSC SI Result 2026

आपको बता दे राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सब इन्स्पेक्टर भर्ती (टेलीकॉम) के 98 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन 28 नवंबर से 27 दिसंबर 2024 तक मांगे थे । इसके बाद आयोग ने एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया गया था । इसके बाद से अभ्यर्थी आरपीएससी एसआई रिजल्ट व कट का इंतजार कर रहे थे । अब आयोग ने इसका रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी कर दिया है ।

RPSC SI Result 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) का विज्ञापन जारी किया था । इस भर्ती हेतु आयोग द्वारा 2 चरणों में भर्ती प्रक्रिया की जा रही है । पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित कर इसका रिजल्ट व कट ऑफ जारी कर दी है । अब दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद आयोग द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी कर नियुक्ति दी जाएगी ।

आयोग ने फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए है । जो अभ्यर्थी कट ऑफ मार्क्स के अंदर है वे अगले चरण फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दे । आयोग द्वारा जल्द ही फिजिकल टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर शेड्यूल जारी किया जाएगा । आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 व आरपीएससी एसआई कट ऑफ 2026 की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है ।

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026: 2 गुना मेरिट में कौन-कौन सी रैंक Safe Zone में? कैटेगरी वाइज पूरी रैंक लिस्ट

RPSC SI Physical Test 2026: Pattern

शारीरिक मापदंड-पुरुष अभ्यर्थी

मापदंडन्यूनतम आवश्यकता
लंबाई168 सेमी से कम नहीं
सीना (बिना फुलाए)81 सेमी से कम नहीं
सीना (फुलाकर)86 सेमी से कम नहीं
सीने का फैलावन्यूनतम 5 सेमी

शारीरिक मापदंड-महिला अभ्यर्थी

मापदंडन्यूनतम आवश्यकता
लंबाई152 सेमी
वजन47.5 किलोग्राम
छूटसहारिया उम्मीदवारों को छूट
  • उम्मीदवार का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
  • किसी भी मानसिक या शारीरिक दोष से मुक्त होना चाहिए जो सेवा के कार्य में बाधा डाल सकता हो।
  • चयन होने पर सरकार द्वारा अधिसूचित मेडिकल प्राधिकरण से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • पदोन्नति या पहले से राज्य सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र से छूट दी जा सकती है, यदि पूर्व मेडिकल मानक समान हों और आयु के कारण दक्षता प्रभावित न हुई हो।

RPSC SI Result 2026 कैसे चेक करें ?

  • आरपीएससी एसआई रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आयोग की वेबसाईट पर जाएं ।
  • यहाँ पर दिए गए News and Events के सेक्शन में जाएं और View All पर क्लिक करें ।
  • अब यहाँ पर सभी रिजल्ट व प्रेस नोट शो होंगे । इसमे RPSC SI Result 2026 के पीडीएफ़ लिंक पर क्लिक करें ।
  • अब इस पीडीएफ़ में सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के रोल न. और कट ऑफ मार्क्स होंगे ।
  • इसमे अपने नंबर चेक करें और कट ऑफ चेक करें ।

RPSC SI Result 2026: Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Comment