Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026 शुरू: दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आवश्यक सभी घोषणा पत्र व शपथ-पत्र PDF

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है । बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्क्रूटिनी फॉर्म 2026 ऑनलाइन भरवाना शुरू कर दिया है । राजस्थान 4th ग्रेड ऑनलाइन स्क्रूटिनी फॉर्म भरने के लिए बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक घोषणा पत्र, स्टाम्प पेपर शपथ व अन्य दस्तावेजों के फॉर्मैट जारी कर दिए है ।

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026
Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्क्रूटिनी फॉर्म भरने से पहले शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों बोर्ड द्वारा जारी किए सभी फॉर्मैट के प्रिन्ट निकलवा कर तैयार कर ले । इन फॉर्मैट कुछ स्टाम्प पेपर शपथ पत्र है जो सिर्फ स्टाम्प पेपर ही प्रिन्ट करवाना है । बाकी अन्य शपथ पत्र व घोषणा पत्र सादा कागज पर प्रिन्ट करवाने है ।

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए 53750 पदों के लिए भर्ती का रिजल्ट जारी कर करीब 2 गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है । इन सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन से पहले ऑनलाइन स्क्रूटिनी फॉर्म भरना अनिवार्य है । इसके बिना आगे की प्रक्रिया में अभ्यर्थी भाग नहीं ले सकता है ।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में चाहने वाले सभी आवश्यक घोषणा पत्र, शपथ पत्र के प्रारूप पीडीएफ़ व वर्ड फाइल में उपलब्ध करवा रहे है । ये प्रारूप हाई क्वालिटी में प्रिन्ट फ़्रेंडली है । अभ्यर्थी चाहे तो पीडीएफ़ फाइल से डायरेक्ट प्रिन्ट निकाल सकते है या वर्ड फाइल डाउनलोड कर इसमे मांगी गई जानकारी प्रिन्ट करवा कर भी ये प्रारूप तैयार कर सकते है । ये सभी घोषणा पत्र और शपथ पत्र सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है ।

Document Verification के लिए आवश्यक घोषणापत्र व शपथ-पत्र

Scrutiny और Document Verification के दौरान नीचे दिए गए घोषणापत्र / शपथ-पत्र मांगे जाते हैं:

चरित्र प्रमाण पत्र: दो अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापित । जिसके पास सील और साइन हो । इसके अलावा अभ्यर्थी की अंतिम स्कूल व कॉलेज से जारी चरित्र प्रमाण पत्र

सामान्य घोषणा पत्र: फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही से संबंधित। 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से सत्यापित ।

संतान संबंधित घोषणा पत्र (सादा कागज पर ): इसमे अपनी जीवित संतानों के बारे में जानकारी देनी है ।

वैवाहिक स्थिति शपथ पत्र: अविवाहित / विवाहित / विधवा / परित्यक्ता-जो भी लागू हो, उसी के अनुसार 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर बनवाकर नोटरी से सत्यापित ।

विवाह प्रमाणपत्र: जिन अभ्यर्थियों का विवाह अनिवार्य विवाह पंजीयन कानून लागू होने से पहले यानि 22 मई 2005 से पहले हुआ है उनके लिए 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र ।

वचनबद्ध पत्र: अभ्यर्थी द्वारा धूम्रपान व गुटखा नहीं खाने का सादा कागज पर वचन पत्र ।

संविधान की शपथ: संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ सादा कागज पर ।

नमूना हस्तलिपि हस्ताक्षर प्रारूप: बोर्ड द्वारा जारी प्रारूप में अपनी हस्तलिपि में लिखा हुआ घोषणा पत्र सादा कागज पर ।

विकल्प पत्र: जिन अभ्यारहतियों का चयन टीएसपी और नॉन टीएसपी दोनों एरिया से हुआ है तो एक में शामिल किए जाने का विकल्प पत्र ।

पुनर्विवाह संबंधी घोषणा पत्र: जो महिलायें विधवा और तलाकशुदा है वे इस घोषणा पत्र को सादा कागज पर देना है ।

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade 2 Guna Merit List 2026: 2 गुना मेरिट में कौन-कौन सी रैंक Safe Zone में? कैटेगरी वाइज पूरी रैंक लिस्ट

Scrutiny Form के लिए अन्य आवश्यक दस्तावेज़

घोषणापत्र और शपथ-पत्र के अलावा नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स भी Scrutiny और Verification के समय जरूरी हैं:

शैक्षणिक दस्तावेज़: अपने सभी शैक्षणिक दस्तावजे मार्कशीट, डिग्री, डिप्लोमा आदि जो भी हो ।

जन्मतिथि प्रमाण: जन्म तिथि प्रमाण के लिए अभयर्थी की 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है ।

जाति प्रमाण पत्र OBC / EWS / MBC / SC / ST: जिन अभ्यर्थियों का चयन इन कैटेगरी के अनुसार हुआ है तो जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा । जिन अभ्यर्थियों के पास जाति बहुत पुराना है तो बोर्ड के घोषणा पत्र को भरकर जमा करवाना है और जिन अभ्यर्थियों के पास नया जाति प्रमाण है उन्हे भी घोषणा पत्र भर कर देना होगा । महिला अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण उनके पिता के नाम से जारी होना चाहिए, पति के नाम से जारी जाति मान्य नहीं होगा । ।

दिव्यांग प्रमाण पत्र: शारीरिक अक्षमता वाले अभ्यर्थियों को चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 40% से अधिक का चिकित्सीय मेडिकल सर्टिफिकेट हो या स्वावलंबन कार्ड (UDID) कार्ड

विवाह प्रमाण पत्र: विवाहित एवं तलाकशुदा अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य

विधवा महिलाओं के लिए पति का मृत्यु प्रमाण

तलाकशुदा महिलाओं के लिए न्यायालय द्वारा जारी डिक्री आदेश

मूल निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र: Aadhaar / Voter ID / Driving Licence / Passport

आवेदन से संबंधित दस्तावेज़: आवेदन पत्र व एडमिट कार्ड

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का संशोधित रिजल्ट व कट जारी

Scrutiny Form भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • सभी दस्तावेज़ Original + Self Attested Photocopy साथ रखें
  • Stamp Paper वाले फॉर्म सही मूल्य के हों
  • जहाँ आवश्यक हो वहाँ Notary / Attestation जरूर करवाएँ
  • Scrutiny Form भरने में किसी भी प्रकार की गलती से बचें

अगला अपडेट

Scrutiny Form कैसे भरें? इसकी Step-by-Step पूरी जानकारी अगले आर्टिकल / Reel / Video में साझा की जाएगी। इसलिए हमारे इंस्टाग्राम पेज DainikPoint को अभी फॉलो कर ले: यहाँ क्लिक करें

Disclaimer

यह लेख अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु तैयार किया गया है। भर्ती से संबंधित अंतिम निर्णय और नियमों में परिवर्तन का अधिकार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड / संबंधित विभाग के पास सुरक्षित है। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026: Links

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्क्रूटिनी फॉर्म के फॉर्मैट डाउनलोड: PDF फाइल | Word फाइल
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्क्रूटिनी फॉर्म भरने का ऑनलाइन लिंक: यहाँ क्लिक करें
  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्क्रूटिनी नोटिफिकेशन: यहाँ से क्लिक करें

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Comment