Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का संशोधित रिजल्ट व कट जारी

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का संशोधित रिजल्ट व संशोधित कट ऑफ जारी कर दिया है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एक पारी के एक प्रश्न के उत्तर पर लगी आपत्ति के कारण बोर्ड को रिजल्ट संशोधित करना पड़ा । बोर्ड ने आज राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संशोधित रिजल्ट व कट ऑफ ऑफिसियल वेबसाईट पर अपलोड कर दिया है ।

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026
Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 16 जनवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का रिजल्ट व कट ऑफ जारी की थी । जिसमे करीब 1.41 लाख अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया था । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था । जिसमे 53750 पदों के विरुद्ध 2 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है ।

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Notice

बोर्ड द्वारा प्रशासनिक सुधार विभाग से विभिन्न विभागों / अधीनस्थ कार्यालयों, शासन सचिवालय एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिये चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते), 1999 यथा संशोधित एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 के अन्तर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 48200 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 5550 कुल 53750 पदों के लिए क्रमांक F29(32)/RSSB/Result/Fourth_Grade_2024/2025 दिनांक 15.01.2026 द्वारा वरीयतानुसार परिणाम जारी किया गया था

जिसमें दिनांक 19.09.2025 को द्वितीय पारी में आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र कोड A23Z के एक प्रश्न का उत्तर संशोधित किया गया है। अतः उक्त परिणाम को अधिक्रमित करते हुए निम्नानुसार संशोधित परिणाम जारी किया जाता है –

Rajasthan 4th Grade Revised Cut Off 2026: NTSP

CategoryGENFEMWIDDIVEX
GEN144.2955134.902130.656986.09670.0035
SC123.8287112.2480.003550.5545NA
ST114.6136108.80680.003538.2753NA
GEN-EWS129.1103119.79780.01746.7286NA
OBC136.1224126.13770.003561.4786NA
MBC130.2844115.24450.03356.5488NA
SAH0.03070.00353.880516.0842NA

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026: चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan 4th Grade Revised Cut Off 2026: TSP

CategoryGENFEMWIDDIVEX
GEN114.5787103.59562.266453.22373.0985
SC103.002996.67040.359145.3045NA
ST94.385191.67570.00359.1706NA

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी नेम वाइज़ मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाईट पर जाएं ।
  • यहाँ पर ऊपर मेनू में Candidates Corner में दिए गए Results लिंक पर क्लिक करना है ।
  • अब आपके सामने जारी सभी भर्तियों के रिजल्ट की लिस्ट आ जाएगी ।
  • इसमे से आपको Fourth Class Employee 2024 के सामने दी गई Merit wise List of Candidates डाउनलोड आइकान पर क्लिक करना है ।
  • अब आपके मोबाईल में 4th ग्रेड मेरिट लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी । इसमे से अपना नाम सर्च करके चेक कर सकते है ।
  • मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया है । डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026: Download Links

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नई कट ऑफ 2026यहाँ क्लिक करें
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट 2026 लिस्टList 1 | List 2 | List 3 | List 4
चतुर्थ श्रेणी नेम वाइज़ रिजल्ट पीडीएफ़ 2026NTSP | TSP

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।