Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan 4th Grade OMR Download: चतुर्थ श्रेणी भर्ती की OMR शीट जारी, अभी करें डाउनलोड

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan 4th Grade OMR Download

Rajasthan 4th Grade OMR Download: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती पर लग रहे OMR घोटाले के आरोपों के कारण आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती मे शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों की OMR शीट को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है । अब अभ्यर्थी किसी भी अभ्यर्थी की OMR शीट को लाइव चेक कर सकता है और डाउनलोड कर सकता है ।

Rajasthan 4th Grade OMR Download
Rajasthan 4th Grade OMR Download

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में शॉर्टलिस्ट किए गए करीब 1.41 लाख अभ्यर्थियों को OMR शीट को अपलोड किया है । अभ्यर्थी काफी दिनों से बोर्ड की कार्यप्रणाली और हाल ही में हुए OMR घोटाले के कारण चतुर्थ श्रेणी भर्ती की OMR घोटाले के आरोप लगा रहे है । इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अब चयनित सभी अभ्यर्थियों की OMR को जारी कर सभी के लिए डाउनलोड करने की सुविधा दी है ।

Rajasthan 4th Grade OMR Download

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार बोर्ड द्वारा आयोजित की गई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों की OMR SHEET सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कारवाई गई है यानि अब कोई भी अभ्यर्थी किसी भी अभ्यर्थी की OMR शीट को चेक कर सकता है और डाउनलोड कर सकता है । हालांकि बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी किसी भी अभ्यर्थी की OMR शीट को केवल एक बार ही डाउनलोड कर सकता है ।

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026: चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से लॉगिन कर अपनी या अन्य किसी भी अभ्यर्थी जो डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी की OMR शीट को देख व डाउनलोड कर सकते है । किसी भी अभ्यर्थी की OMR शीट को देखने व डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को हर बार लॉगिन करना होगा । अभ्यर्थी चतुर्थ श्रेणी OMR डाउनलोड सिर्फ एक महीने तक ही कर सकता है इसके बाद पोर्टल से OMR हटा ली जाएगी ।

इसे भी देखे: Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026: कक्षा 5वीं 8वीं के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी OMR शीट कैसे डाउनलोड करें ?

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी OMR देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं ।
  • यहाँ पर सबसे पहले अपने मोबाईल नंबर व CAPTCHA कोड दर्ज करें ।
  • अब नीचे SEND OTP पर क्लिक करें और प्राप्त OTP को दर्ज करें ।
  • OMR देखने व डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर दर्ज करें ।
  • SEND OTP पर क्लिक कर OTP दर्ज करें ।
  • OTP सत्यापन के बाद OMR शीट को देखे व डाउनलोड करें ।
  • किसी भी OMR को देखने व डाउनलोड करने के लिए हर बार लॉगिन करना होगा ।
  • ध्यान रहे: किसी भी अभ्यर्थी की OMR शीट को केवल एक बार ही देखा व डाउनलोड किया जा सकता है ।

Rajasthan 4th Grade OMR Download: Link

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।