Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026: कक्षा 5वीं 8वीं के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026

Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026: राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5वीं व 8 वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है । राजस्थान बोर्ड 5वी 8वीं एडमिट कार्ड 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है । अब छात्र ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से 5वीं 8वीं बोर्ड के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026
Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026

राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू की जा रही है । इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी बच्चों के एडमिट कार्ड शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड कर दिए है । जो छात्र एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म हो गया है । वे स्कूल के माध्यम से या शाला दर्पण पोर्टल से अपनी कक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026

राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी । वही कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी । इस बार राजस्थान सरकार ने नया सत्र अप्रैल 2026 से शुरू करने का निर्णय किया है इसके चलते इस बार परीक्षाएं जल्दी आयोजित की जा रही है ।

इसे भी देखे: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी

शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए एडमिट कार्ड शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किए गए है । जो छात्र 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले है वे शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है या स्कूल के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है । शाला दर्पण पोर्टल पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल आईडी से लॉगिन करना है ।

यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड पर लगी फोटो प्रिन्ट नहीं हो या गलत हो तो संस्था प्रधान द्वारा छात्र की सही फोटो लगाकर प्रमाणित कर एडमिट कार्ड वितरित करें और इसकी सूचना बोर्ड में जरूर दे । राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं एडमिट कार्ड 2026 और राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं एडमिट कार्ड 2026 होने के बाद अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है ? इसकी पूरी प्रोसेस नीचे बताई गई है ।

इसे भी देखे: Shiksha Vibhag Vacant Post 2026: बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में 1.22 लाख पद खाली, जानिए किस भर्ती में कितने पद खाली, नोटिस जारी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें ?

राजस्थान बोर्ड 5वीं एडमिट कार्ड 2026 और राजस्थान बोर्ड 8वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करें ।

  • सबसे पहले राजस्थान शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/ पर जाएं ।
  • यहाँ होमपेज पर स्कूल लॉगिन पर क्लिक करें और लॉगिन करें ।
  • लॉगिन करने के लिए स्कूल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना होगा ।
  • लॉगिन हो जाने के बाद मेनू में कक्षा 5वीं और 8वीं के लिंक पर क्लिक करना है ।
  • यहाँ आपको Rajasthan Board 5th Admit Card 2026 और Rajasthan Board 8th Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है ।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा । यहाँ स्कूल के सभी छात्रों का एडमिट कार्ड दिखाई देगा ।
  • यहाँ छात्र के नाम के आगे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना है ।
  • ऐसे एक-एक कर सभी छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है ।
  • और इसका प्रिन्ट निकालकर छात्रों को वितरित कर देना है ।

Rajasthan Board 5th 8th Admit Card 2026

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।