Shiksha Vibhag Vacant Post 2026: शिक्षा विभाग में नई भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी उम्मीद है कि शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर जल्दी से जल्दी नई भर्तियाँ आयें । शिक्षा विभाग द्वारा जारी शाला दर्पण पोर्टल पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग में करीब 1 लाख 22 हजार पद खाली है । इसके लिए शिक्षा विभाग ने पोस्ट वाइज़ पूरा डाटा जारी कर दिया है ।

राजस्थान शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों के 1 लाख 22 हजार पद खाली है । वही अगर शिक्षक के पदों की संख्या देखा जाएं तो राजस्थान में करीब 84 हजार पद अकेले शिक्षकों के रिक्त पड़े है । जिनमे से सबसे ज्यादा पद वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए रिक्त पड़े है । इसके बाद लेक्चरर के पद भी बहुत खाली है । शिक्षा विभाग शाला दर्पण पोर्टल पर 1 फरवरी तक रिक्त पदों की पूरी सूचना जारी कर दी है ।
Shiksha Vibhag Vacant Post 2026
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा 1 फरवरी को जारी शाला दर्पण रिपोर्ट के अनुसार पूरे राजस्थान में एक लाख 22 हजार पद रिक्त पड़े है । बेरोजगार अभ्यर्थी सरकार से इन पदों पर नई भर्तियों की उम्मीद लगाए रखते है । सरकारी नौकरी के लिए नई भर्तियों का इंतजार कर अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा बजट में इन भर्तियों के लिए घोषणा की जा सकती है ।
राज्य सरकार अगर बजट में इन भर्तियों के लिए घोषणा करती है तो लाखों बेरोजगार युवाओं को इससे बड़ा कोई उपहार नहीं मिलेगा । अभ्यर्थी अब सरकार से आस लगाए हुए है कि भजनलाल सरकार जल्द ही युवाओ के लिए बड़ी घोषणा करें । शिक्षा विभाग में शिक्षकों के करीब 84 हजार पद रिक्त है जिसमे से लेक्चरर, सेकंड ग्रेड, अध्यापक ग्रेड थर्ड, पीटीआई जैसे अन्य शामिल है । शिक्षा विभाग द्वारा इन पदों के लिए अलग-अलग रिक्त पदों की रिपोर्ट जारी की है ।
इसे भी देखे: RSSB 2 Vacancy Form Date Extend: राजस्थान की 2 बड़ी भर्तियों में आवेदन की तिथि बढ़ी
राजस्थान मे भजनलाल सरकार ने युवाओ के लिए राजस्थान मे करीब 70 हजार पदों पर नई भर्तियों का वादा किया है । अब ये देखना होगा कि राजस्थान मे किन पदों के लिए कितने पदों के लिए भर्तियों की घोषणा की जाएगी और इन भर्तियों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा । ये सभी डिटेल्स तो बाद मे ही पता चलेगी ।
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओ को 4 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है । अब देखना होगा कि राजस्थान सरकार बजट में कितने पदों के लिए भर्तियों की घोषणा करती है और इन भर्तियों के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे । हालांकि सरकार ने आगामी वर्ष के लिए पूरा एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया है । अब ये सब बजट तक इंतजार करना होगा ।
शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त पद इस प्रकार है:-
- प्रिंसिपल – 6098
- वाइस प्रिंसिपल – 7477
- व्याख्याता (फर्स्ट ग्रेड) – 20416
- वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) – 42325
- अध्यापक (थर्ड ग्रेड) – 360
- वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक (पीटीआई ग्रेड 2) – 1485
- शारीरिक शिक्षक (पीटीआई ग्रेड 3) – 1374
- वरिष्ठ कंप्युटर अनुदेशक – 943
- कनिष्ठ कंप्युटर अनुदेशक – 3693
- पूर्व प्राथमिक शिक्षक – 115
शिक्षा विभाग की शाला दर्पण रिपोर्ट का नोटिस: यहाँ से डाउनलोड करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






