CTET New Exam Date 2026: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET परीक्षा तिथि में बदलाव कर सीटेट नई परीक्षा तिथि 2026 घोषित कर नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है । सीबीएसई ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 का आयोजन 08 फरवरी 2026 को प्रस्तावित था । अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव कर सीटेट नई एग्जाम डेट 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है ।

सीबीएसई द्वारा सीटेट फरवरी 2026 के लिए 21वां संस्करण की परीक्षा 08 फरवरी 2026 को आयोजित करवाया जाना था । जिसके लिए बोर्ड ने एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी भी कर दिए है । अब बोर्ड ने नया प्रेस नोट जारी कर सीटेट की परीक्षा तिथि में बदलाव कर नया एग्जाम शेड्यूल जारी किया है । जिन अभ्यर्थियों ने सीटेट के लिए आवेदन किया है वे अपनी परीक्षा तिथि और पारी को दुबारा से चेक जरूर कर ले ।
CTET New Exam Date 2026
आपको बता दे केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए 21वां संस्करण के लिए विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक मांगे थे । बोर्ड ने ऑफिसियल नोटिफिकेशन में ही सीटेट की परीक्षा तिथि 08 फरवरी 2026 घोषित की थी ।
अब सीटेट में आवेदन ज्यादा होने के कारण बोर्ड ने सीटेट परीक्षा को 2 पारियों की जगह 4 पारियों में आयोजित करवाने का निर्णय किया है । अब सीटेट की परीक्षा का आयोजन 4 पारियों में किया जाएगा । जिसमे लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षाएं शामिल है । सीबीएसई द्वारा सीटेट की परीक्षा का आयोजन अब 7 और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा । दोनों दिन 2-2 पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
CTET New Exam Date 2026: Schedule
| परीक्षा तिथि | पेपर कोड | शिफ्ट | समय (Timing) | अवधि (Duration) |
|---|---|---|---|---|
| 07.02.2026 | Paper-II | Morning | 09:30 AM – 12:00 Noon | 2:30 Hours |
| 07.02.2026 | Paper-I | Evening | 02:30 PM – 05:00 PM | 2:30 Hours |
| 08.02.2026 | Paper-II | Morning | 09:30 AM – 12:00 Noon | 2:30 Hours |
| 08.02.2026 | Paper-I | Evening | 02:30 PM – 05:00 PM | 2:30 Hours |
सीटेट नई एग्जाम डेट 2026 कैसे चेक करें
- सीटेट एग्जाम डेट शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले CTET की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं ।
- यहाँ पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में दिए गए PUBLIC NOTICE: CTET New Exam Date 2026 के लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब सीटेट एग्जाम डेट की पीडीएफ़ डाउनलोड हो जाएगी ।
- इसमे सीटेट एग्जाम डेट का पूरा शेड्यूल चेक करें ।
- इस शेड्यूल के अनुसार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले ।
CTET New Exam Date 2026: Links
- सीटेट नई परीक्षा तिथि 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन: यहाँ से डाउनलोड करें
- सीटेट एडमिट कार्ड 2026 जारी: यहाँ से डाउनलोड करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






