Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026: चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट व कट ऑफ जारी कर दी है । अब बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किए गए 2 गुना अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स चाहिए ? के बारें में अभ्यर्थी जानना चाहते है ।

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026
Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट नोडल एजेंसी शिक्षा विभाग को भेज दी है । अब शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन का कार्य किया जाएगा । इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है । जिन अभ्यर्थियों का चयन दो गुना लिस्ट में हो गया है वे भी अभी से अपने सभी डॉक्युमेंट्स तैयार कर ले ताकि DV के समय परेशानी न आए ।

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की जानकारी यहाँ उपलब्ध करवा रहे है । अभ्यर्थी इन सभी डॉक्युमेंट्स को तैयार कर इनके 2 सेट बना ले । और जो डॉक्युमेंट्स अभ्यर्थियों के पास नहीं है वें भी समय रहते नए बनवा लेवें ताकि DV के समय ज्यादा परेशान न होना पड़े ।

चयनित अभ्यर्थी ये जानना चाहते है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए ? लेकिन अभ्यर्थियों को इस बारे में सही व सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है । अभ्यर्थियों को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, आज हम आपको चतुर्थ श्रेणी के डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे है । इस सभी डॉक्युमेंट्स को DV शेड्यूल जारी होने से पहले तैयार करके 2 सेट बना कर रख ले ।

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड जारी, अभी चेक करें कितने नंबर आयें

चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए?

  1. मूल आवेदन पत्र व एडमिट कार्ड
  2. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र -10वीं, 12वीं या अन्य निर्धारित योग्यता की सभी वर्ष / सेमेस्टर की मार्कशीट एवं संबंधित प्रमाण पत्र
  3. जन्म तिथि प्रमाण पत्र -जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र -सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र (EWS / OBC / MBC / ST / SC)– ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र होने पर शपथ पत्र देना अनिवार्य
  6. पासपोर्ट साइज फोटो -नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  7. विधवा महिला हेतु प्रमाण पत्र – पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र या ऐसा प्रमाणित दस्तावेज जिससे पति-पत्नी का संबंध स्पष्ट हो
  8. तलाकशुदा महिला हेतु प्रमाण पत्र– सक्षम न्यायालय द्वारा जारी तलाक की डिक्री
  9. निःशक्तजन प्रमाण पत्र – UDID कार्ड या मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता प्रमाण पत्र
  10. विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र – विवाहित अभ्यर्थियों के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
  11. ई-आधार कार्ड – QR-Code युक्त ई-आधार कार्ड। आधार कार्ड एवं मार्कशीट में नाम समान होना अनिवार्य
  12. उत्कृष्ट खिलाड़ी के मामले में – खेल विभाग से अधिकृत सक्षम स्तर के प्रमाण पत्र / पत्र की प्रति। उक्त खेल प्रमाण पत्र इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि से पूर्व का होना आवश्यक है।
  13. भूतपूर्व सैनिक के मामले में– सेवा मुक्ति आदेश व डिस्चार्ज बुक या पी.पी.ओ. की प्रति एवं चरित्र प्रमाण पत्र / वचन बंध।
  14. अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापित 2 मूल चरित्र प्रमाण पत्र व अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  15. हस्तलिखित घोषणा पत्र – (बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप अनुसार) (स्वयं प्रमाणित) (प्रथम सेट के साथ मूल हस्तलिखित घोषणा पत्र एवं दूसरे सेट के साथ फोटो प्रति)।
  16. जिन अभ्यर्थियों का मूल निवास एवं दस्तावेज सत्यापन NTSP क्षेत्र एवं TSP क्षेत्र के दोनों विकल्पों में चयन हुआ है, उन्हें DV के समय NTSP क्षेत्र एवं TSP क्षेत्र में से कोई एक चयन विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

इसे भी देखे: RPSC SI Exam Date 2026: आरपीएससी सब इन्स्पेक्टर की नई परीक्षा तिथि घोषित, प्रेस नोट अभी-अभी जारी

अभ्यर्थी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिसीक्षा फॉर्म (Detailed Form Cum Scrutiny) में अपलोड दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति 02 सेट एवं जमा फीस की प्रति अपने साथ लायें। जिन अभ्यर्थियों द्वारा विस्तृत आवेदन सह परिसीक्षा प्रपत्र (Detailed Form Cum Scrutiny) तकनीकी कारणों से नहीं भरा गया है, वे अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से लिंक डाउनलोड कर फोटो सहित विधिवत रूप से भरकर निर्धारित 100 रुपये पोर्टल शुल्क (एसबीआई, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम पर) के साथ आवश्यक दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित हों।

अन्य आवश्यक दस्तावेज

  1. शपथ पत्र (निर्धारित प्रारूप में, स्टाम्प पेपर पर)
  2. स्वयं घोषणा पत्र
  3. हस्तलिखित घोषणा पत्र
  4. शैक्षणिक योग्यता संबंधी घोषणा पत्र
  5. धूम्रपान / तंबाकू सेवन न करने संबंधी शपथ पत्र
  6. वैवाहिक स्थिति संबंधी घोषणा पत्र

पात्रता जांच के समय विशेष निर्देश

  1. समस्त अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पात्र होने चाहिए।
  2. विस्तृत आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों को स्व-प्रमाणित प्रति (संलग्न) क्रमांक के अनुसार साथ लायें।
  3. सभी दस्तावेज मूल एवं स्वप्रमाणित फोटो प्रति में प्रस्तुत करने होंगे।
  4. QR Code युक्त आधार कार्ड अनिवार्य।
  5. अनुपस्थित रहने पर वेरिफिकेशन का अवसर नहीं दिया जाएगा।
  6. गलत / फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जाएगी।

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Name Wise List 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेम वाइज़ रिजल्ट लिस्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

दस्तावेज सत्यापन हेतु सामान्य निर्देश

  1. अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होगा।
  2. सभी दस्तावेज सही क्रम में लगाकर लाने होंगे।
  3. कटिंग, ओवरराइटिंग, अपूर्ण दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे।
  4. दस्तावेज सत्यापन पूर्ण होने के बाद कोई दावा मान्य नहीं होगा।
  5. सत्यापन पूर्ण होने पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Rajasthan 4th Grade DV Documents List 2026

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स चाहिए: पूरी लिस्ट यहाँ देखे
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए अभी फॉलो करें: यहाँ क्लिक करें

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।