Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का 22,000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास के लिए आवेदन शुरू

By MD Shahid

Updated on:

RRB Group D Vacancy 2026

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का आखिरकार इंतजार खत्म हो ही गया । रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 22 हजार पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है । जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए है ।

RRB Group D Vacancy 2026
RRB Group D Vacancy 2026

आपको बता दे रेलवे ग्रुप डी की भर्ती पिछले साल की अंतिम भर्ती थी जिसका नोटिफिकेशन अब जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है । इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते है । रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से 02 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे । इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सिलेबस एग्जाम पैटर्न की जानकारी उपलब्ध करवा रहे है ।

RRB Group D Vacancy 2026: Overview

भर्ती का नामरेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026
विभाग का नामभारतीय रेल मंत्रालय
पद नामग्रुप डी
योग्यता10वीं पास
कुल पद21,997
विज्ञापन वर्ष2026
आवेदन प्रारंभ तिथि31 जनवरी 2026
अंतिम तिथि02 मार्च 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.rrbapply.gov.in/

RRB Group D Vacancy 2026: Important Dates

गतिविधितारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 मार्च 2026
करेक्शन विंडो05 मार्च – 14 मार्च 2026
परीक्षा तिथिअगस्त 2026

RRB Group D Vacancy 2026: Qualifications

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वी उत्तीर्ण होना चाहिए । इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी ट्रेड में ITI पास होना चाहिए । ट्रेड की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के Annexure-A में दी गई है ।

इसे भी देखे: India Post GDS Vacancy 2026: बिना परीक्षा 30,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

RRB Group D Vacancy 2026: Age Limits

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनत्तम आयु 18 वर्ष व अधिकत्तम आयु 33 वर्ष रखी गई है । इसके अलावा आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है । आयु सीमा की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी ।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी श्रेणीशुल्क
सभी अभ्यर्थियों के लिए (नीचे दी गई श्रेणियों को छोड़कर)।
₹500/- शुल्क में से ₹400/- की राशि नियमानुसार बैंक शुल्क काटकर CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस की जाएगी।
₹500/-
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), दिव्यांग (PwBD), महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)* से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए।
₹250/- शुल्क नियमानुसार बैंक शुल्क काटकर CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस किया जाएगा।
₹250/-

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर की जाएगी । कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (DV), चिकित्सा परीक्षण (ME) की प्रक्रिया की जाएगी । अंत में नियुक्ति दी जाएगी ।

इसे भी देखे: Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन

RRB Group D Vacancy 2026: Exam Pattern Syllabus

सामान्य विज्ञान25
गणित25
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति30
सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स20
कुल प्रश्न100
  • परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

इसे भी देखे: RRB Group D Syllabus PDF 2026: रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 हिन्दी में जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

RRB Group D Vacancy 2026: PST PET

पुरुष अभ्यर्थी (Male Candidates)महिला अभ्यर्थी (Female Candidates)
• 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक ही अवसर में, बिना वजन नीचे रखे उठाकर ले जाना होगा।• 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक ही अवसर में, बिना वजन नीचे रखे उठाकर ले जाना होगा।
1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में एक ही अवसर में पूरी करनी होगी।1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में एक ही अवसर में पूरी करनी होगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का आवेदन कैसे करें ?

  • अभ्यर्थी सबसे पहले RRB की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं जिसका लिंक नीचे है ।
  • अब यहाँ पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना है ।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन कर आधार कार्ड से VERIFY करें ।
  • अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
  • इसके बाद अपनी LIVE फोटो और साइन अपलोड करने है ।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें ।
  • अंत में फीस का भुगतान कर फॉर्म फाइनल सबमिट कर दे ।
  • इसका प्रिन्ट निकाल कर अपने पास सेव कर ले ।

RRB Group D Vacancy 2026: Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।