Rajasthan Vanpal Vacancy 2026: राजस्थान वन विभाग में नई भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वन विभाग में राजस्थान वनपाल भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । ये भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए है । बोर्ड ने वनपाल के 259 पदों के लिए भर्ती निकाल कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है ।

राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए आवेदन 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक भरे जा रहे है । बोर्ड द्वारा वन विभाग में रिक्त वनपाल के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है । जिसमे 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है । राजस्थान वनपाल भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस एग्जाम पैटर्न व चयन प्रक्रिया के बारें में पूरी विस्तृत जानकारी इस पेज में दी गई है ।
Rajasthan Vanpal Vacancy 2026: Overview
| भर्ती का नाम | राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 |
| संस्था का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| विभाग का नाम | राजस्थान वन विभाग |
| पद नाम | वनपाल |
| कुल पद | 259 पद |
| विज्ञापन वर्ष | 2026 |
| योग्यता | 12th+CET |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 06 जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 28 जून 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: महत्त्वपूर्ण तिथि
| विज्ञापन तिथि | 05 जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 06 जनवरी 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 28 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड तिथि | 21 जून 2026 |
| रिजल्ट तिथि | जुलाई 2026 |
RSSB Vanpal Bharti 2026: Qualification
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए । इसके अलावा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकन्डेरी परीक्षा में पात्र घोषित हुआ होना चाहिए ।
Rajasthan Forester Recruitment 2026: Age Limit
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनत्तम 18 वर्ष और अधिकत्तम आयु 40 वर्ष रखी गई है । इसके अलावा आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है ।
इसे भी देखे: Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 फरवरी तक
RSSB Forester Application Fees 2026
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है । जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर शुल्क जमा करवा दिया उन्हे इस भर्ती के लिए अलग से कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा । जबकि अन्य अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा ।
- General: ₹600
- Others: ₹400
- भुगतान मोड: Online
Rajasthan Vanpal Bharti 2026: Selection Process
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा । लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा । अंत में फाइनल मेरिट जारी कर नियुक्ति दी जाएगी ।
इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड जारी, अभी चेक करें कितने नंबर आयें
RSSB Vanpal Syllabus 2026: Exam Pattern
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामाजिक अध्ययन (Social Studies), भूगोल (Geography), इतिहास (History), कला एवं संस्कृति (Art and Culture), दैनिक विज्ञान (Everyday Science), गणित (Mathematics), समसामयिक मामले (Current Affairs) आदि | 100 | 100 |
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- प्रश्न पत्र के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है ।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगी।
इसे भी देखे: Rajasthan Vanpal Syllabus PDF 2026: राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 जारी, हिन्दी में चेक करें
RSSB Vanpal Online Form 2026: आवेदन कैसे करें
- राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाएं।
- यहाँ पर दिए गए “Apply Online” पर क्लिक करें। अब SSO पोर्टल ओपन हो जाएगा ।
- अब रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें और Recruitment Portal खोले ।
- अब वनपाल भर्ती के Apply Now के लिंक पर क्लिक करें
- सभी जानकारी सही-सही भरे। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर प्रिन्ट/ पीडीएफ़ में सेव कर लें।
Rajasthan Vanpal Vacancy 2026: Important Links
- RSSB Forester Apply Online: Apply Link
- Rajasthan Vanpal Vacancy 2026 Notification PDF: Notification Link
- RSSB Vanpal Syllabus in Hindi 2026: Download PDF
- Official Website: https://rssb.rajasthan.gov.in/
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






