Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 जारी

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 जारी कर दिया है । बोर्ड ने राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 804 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है । जो अभ्यर्थी राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती का फॉर्म भर रहे है वे यहाँ से राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 की पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है ।

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026
Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन ने राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए 804 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे है । लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक भरे जा रहे है । लैब असिस्टेंट की लिखित परीक्षा का आयोजन 9-10 मई 2026 को किया जाएगा । इस पेज में हमने राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस पीडीएफ़ 2026 की पूरी जानकारी व पीडीएफ़ का लिंक दे रहे है ।

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026: Exam Pattern

प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) एग्जाम पैटर्न 2026

प्रश्न पत्रविषयअंकसमय
Paper–Iराजस्थान सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भारत-विश्व ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान2002 घंटे
Paper–IIविज्ञान (Physics, Chemistry, Biology – सीनियर सेकेंडरी स्तर)2002 घंटे
कुल400

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) एग्जाम पैटर्न

प्रश्न-पत्रविषयअंककुल अंकसमय
भाग–असामान्य ज्ञान (राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्पराएँ, विरासत एवं राजस्थान का भूगोल)100
भाग–बभूगोल (Geography)2003003 घंटे
  • न्यूनतम उत्तीर्णांक: 40% निर्धारित।
  • अनुसूचित जाति / जनजाति के अभ्यर्थियों को 5% छूट
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगी।

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026: Paper 1

i. राजस्थान का इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान

  1. राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
  2. राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक संस्कृतियाँ
  3. प्रमुख राजवंश एवं उपलब्धियाँ
  4. मुगल–राजपूत संबंध
  5. स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ
  6. महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएँ
  7. धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवता
  8. मेले, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र, आभूषण
  9. राजस्थानी संस्कृति
  10. प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
  11. राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
  12. राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियाँ, 1857 का जन आंदोलन
  13. किसान एवं जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
  14. राजस्थान का एकीकरण
  15. राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास (महिलाओं के विशेष संदर्भ में)

ii. राजस्थान का भूगोल

  1. स्थिति एवं विस्तार
  2. प्रमुख भौतिक प्रदेश – मरुस्थलीय, अरावली, मैदानी, पठारी
  3. अपवाह तंत्र
  4. जलवायु
  5. मृदा
  6. प्राकृतिक वनस्पति
  7. वन एवं वन्य जीव संरक्षण
  8. पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे
  9. मरुस्थलीकरण
  10. कृषि-जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें
  11. पशुधन
  12. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ
  13. सिंचाई परियोजनाएँ
  14. जल संरक्षण
  15. परिवहन
  16. खनिज संसाधन

iii. राजस्थान करंट अफेयर्स

iv. भारत एवं विश्व का सामान्य ज्ञान

v. शैक्षिक मनोविज्ञान

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026: Paper 2 (साइंस)

जीव विज्ञान (भाग–अ) — (सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान)

  1. पादप समूहों के सामान्य लक्षण – शैवाल, कवक, शैवक (लाइकेन), ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइटा, अनावृत बीजी एवं आवृत बीजी पौधों के सामान्य लक्षण।
  2. आवृतबीजी पादपों की आकारिकी – मूल, तना एवं पत्ती की संरचना व रूपान्तरण। पुष्प एवं बीज की संरचना।
  3. पादप शरीर रचना विज्ञान – ऊतक एवं ऊतक तंत्र। द्वितीयक वृद्धि।
  4. पादप क्रियाविज्ञान– परासरण, जल अवशोषण, रसारोहण, वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, पादप वृद्धि एवं गतियाँ।
  5. पर्यावरण अध्ययन – पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना एवं प्रकार, ऊर्जा प्रवाह, जैव-भूरासायनिक चक्र, पारिस्थितिक अनुकूलन, पर्यावरण प्रदूषण, जनसंख्या पारिस्थितिकी, जैव विविधता।
  6. जैव प्रौद्योगिकी – सामान्य जानकारी, पुनर्संयोजित डीएनए तकनीक, ट्रांसजेनिक पादप एवं जन्तु, नैतिक मुद्दे, कृषि एवं चिकित्सा क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग।
  7. पादपों का आर्थिक महत्व
  8. कोशिका विज्ञान – कोशिका की संरचना (असीम केन्द्रकी एवं ससीम केन्द्रकी), कोशिका सिद्धान्त, कोशिका विभाजन।

जीव विज्ञान (भाग–ब) — (सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान)

  1. अनुवांशिकी (Genetics) – मेंडल के नियम, सामान्य शब्दावली, डी.एन.ए. एवं आर.एन.ए. की संरचना, वंशागति का आणविक धार, गुणसूत्र की संरचना, मानव में लिंग निर्धारण एवं आनुवंशिक विकार।
  2. जन्तु जगत का वर्गीकरण – अकशेरुकी का संघ तक वर्गीकरण, कशेरुकी का वर्ग तक वर्गीकरण।
  3. मानव में पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन – प्रोटीन, शर्करा, वसा, विटामिन एवं पाचक एन्जाइम, गैसों का विनिमय, आक्सी व अनआक्सी श्वसन, क्रेब चक्र, ग्लाइकोलाइसिस, उत्सर्जी पदार्थ, वृक्क की संरचना एवं कार्यिकी।
  4. मानव का परिसंचरण तंत्र एवं अन्तःस्रावी तंत्र – हृदय की संरचना, रक्त का संगठन, रक्त समूह, रक्त का थक्का जमना, लसीका ग्रन्थियाँ, एण्टीजन एवं एण्टीबॉडीज, अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ एवं उनके हार्मोन।
  5. मानव तंत्रिका तंत्र – मस्तिष्क, आँख, कान की संरचना, न्यूरॉन की संरचना, तंत्रिका संवेग।
  6. पेशीय तंत्र – पेशियों के प्रकार एवं पेशीय संकुचन।
  7. मानव प्रजनन तंत्र एवं मानव रोग – संरचना, जनन स्वास्थ्य, मानव में जीवाणु, वायरस, प्रोटोजोआ, कवक एवं हेल्मिन्थ जनित रोग।
  8. जैव विकास एवं जन्तुओं का आर्थिक महत्व

भौतिक विज्ञान (PHYSICS) — (सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान)

  1. दृढ़ पिण्ड गतिकी — बल आघूर्ण, कोणीय संवेग संरक्षण, सरल ज्यामितीय वस्तुओं का जड़त्व आघूर्ण।
  2. ऊष्मागतिकी — प्रथम एवं द्वितीय नियम, ऊष्मा इंजन एवं प्रशीतक।
  3. दोलन — सरल आवर्त गति, उदाहरण, अनुनाद।
  4. तरंगें — अध्यारोपण का सिद्धान्त, डॉप्लर प्रभाव।
  5. स्थिर वैद्युतिकी — कूलॉम का नियम, विद्युत क्षेत्र, गाउस का नियम एवं अनुप्रयोग।
  6. विद्युत धारा — किर्चहॉफ के नियम, व्हीटस्टोन सेतु, मीटर सेतु, विभवमापी।
  7. प्रकाशिकी — सूक्ष्मदर्शी, दूरदर्शी, व्यतिकरण, विवर्तन, ध्रुवण, ध्रुवणमापी।
  8. परमाणु — हाइड्रोजन परमाणु का बोहर मॉडल।
  9. नाभिक — द्रव्यमान क्षति, नाभिकीय बंधन ऊर्जा, नाभिकीय विखण्डन एवं संलयन।
  10. अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी — pn संधि, ट्रांजिस्टर, तर्क द्वार, डायोड (दिष्टकारी), जीनर डायोड।

रसायन विज्ञान (CHEMISTRY) — (सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान)

इकाई–1 : आवर्त सारणी एवं परमाणु गुणधर्म

  • परमाणु के मूलभूत कण (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन)
  • रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल
  • क्वांटम संख्याएँ
  • पाउली का अपवर्जन सिद्धान्त
  • ऑफबाऊ सिद्धान्त
  • कक्षकों के प्रकार (s, p, d, f) एवं उनकी आकृति
  • हुंड का नियम
  • आधुनिक आवर्त सारणी
  • परमाणु गुणधर्मों में परिवर्तन (आकार, आयनीकरण विभव, इलेक्ट्रॉन अभिरुचि, विद्युत ऋणात्मकता)

इकाई–2 : S-ब्लॉक एवं P-ब्लॉक तत्व

  • सामान्य परिचय
  • इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
  • प्राप्ति
  • ऑक्सीकरण अवस्थाएँ
  • भौतिक एवं रासायनिक गुणों की प्रवृत्तियाँ
  • निष्क्रिय युग्म प्रभाव (Inert pair effect)

इकाई–3 : रासायनिक साम्य

  • साम्य को प्रभावित करने वाले कारक
  • उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएँ
  • रासायनिक साम्य के नियम
  • ली-शातेलिए का सिद्धान्त

इकाई–4 : आयनिक साम्य

  • अम्ल-क्षार साम्य
  • pH मान
  • समान आयन प्रभाव
  • बफर विलयन
  • अम्ल-क्षार अनुमापन

इकाई–5 : गैसीय अवस्था

  • गुणधर्म
  • बॉयल का नियम
  • चार्ल्स का नियम
  • एवोगाड्रो का नियम
  • डॉल्टन का नियम
  • आदर्श गैस समीकरण
  • ग्राहम का विसरण नियम
  • गैसों का अणुगति सिद्धान्त

इकाई–6 : द्रव अवस्था

  • द्रवों के गुणधर्म
  • वाष्प दाब
  • पृष्ठ तनाव
  • श्यानता

इकाई–7 : ठोस अवस्था

  • ठोसों के गुणधर्म
  • ठोसों का वर्गीकरण
  • इकाई कोशिका एवं उनके प्रकार
  • क्रिस्टल संकुलन
  • सरल आयनिक यौगिकों की संरचना
  • क्रिस्टलों में त्रुटियाँ (फ्रेंकल, शॉट्की)

इकाई–8 : विलयन

  • विलेय, विलायक एवं विलयन
  • विलयन की सान्द्रता (मोलरता, नार्मलता, फॉर्मलता, मोललता, मोल भिन्न, भार प्रतिशत)
  • विलयनों के प्रकार (गैसीय, द्रव, ठोस)
  • राउल्ट का नियम
  • आदर्श एवं अनादर्श विलयन
  • विलयन के अपसंचयी गुणधर्म

इकाई–9 : कार्बनिक यौगिकों का नामकरण एवं सामान्य गुणधर्म

  • IUPAC नामकरण के नियम
  • अभिक्रियाओं के प्रकार (प्रतिस्थापन, योगात्मक, विलोपन)
  • इलेक्ट्रोफाइल्स एवं न्यूक्लियोफाइल्स
  • प्रेरण प्रभाव, इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव
  • अनुनाद, अतिसंयुग्मन, त्रिविम प्रभाव
  • समावयवता (संरचनात्मक एवं त्रिविम)

इकाई–10 : हाइड्रोकार्बन

  • परिभाषा एवं प्रकार (एल्केन, एल्कीन, एल्काइन, एरीन)
  • हाइड्रोकार्बनों का विरचन
  • भौतिक गुणधर्म
  • रासायनिक गुणधर्म

Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF 2026 Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।