Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

RPSC 1st Grade Post Increase 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती में पद बढ़े, आयोग ने जारी किया प्रेस नोट

By MD Shahid

Published on:

RPSC 1st Grade Post Increase 2026

RPSC 1st Grade Post Increase 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के पदों में बढ़ोतरी कर दी है । इसके लिए आयोग ने ऑफिसियल प्रेस नोट भी जारी कर दिया है । आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर के पदों में बढ़ोतरी कर संशोधित विषयवार पद वर्गीकरण जारी किया है। अभ्यर्थी काफी दिनों से स्कूल लेक्चरर भर्ती के पदों को बढ़ाने के लिए मांग कर रहे थे । अब आयोग ने पदों में वृद्धि कर विषयवाइज़ पद वर्गीकरण जारी कर दिया है ।

RPSC 1st Grade Post Increase 2026
RPSC 1st Grade Post Increase 2026

आपको बता दे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के विभिन्न विषयों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे । आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड भर्ती के आवेदन 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक भरे जा चुके है । आयोग ने मूल विज्ञप्ति में विभिन्न विषयों के 3225 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था । अब आयोग ने पदों में वृद्धि कर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत और खुशखबरी दी है।

RPSC 1st Grade Post Increase 2026 Press Note

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी प्रेस नोट के अनुसार राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती में 219 पदों की वृद्धि की है । अब स्कूल लेक्चरर भर्ती 3225 पदों की जगह 3444 पदों के लिए आयोजित की जाएगी । आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर राजनीति विज्ञान विषय के 350 पदों पर भर्ती निकालीं थी । अब राजनीति विज्ञान विषय के 219 पद बढ़ा दिए है । अब राजनीति विज्ञान विषय के कुल 569 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी ।

आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार: माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के विभिन्न 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या 06/2025-26 दिनांक 17.07.2025 को जारी किया गया था। उक्त विज्ञापन के पद क्रम संख्या 08 पर अंकित राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय के कुल पदों की संख्या में विभाग द्वारा वृद्धि किये जाने के फलस्वरूप उक्त विषय के कुल 569 (350+219=569) पदों पर भर्ती होगी।

इसे भी देखे: Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको विभाग भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं से ग्रेजुएट तक आवेदन

RPSC 1st Grade Post Increase 2026: Subject Wise Details

Name of SubjectsTotal Posts
Hindi710
English307
Sanskrit70
Rajasthani06
Punjabi06
Urdu140
History170
Political Science569
Geography270
Economics34
Sociology22
Public Administration02
Home Science70
Chemistry177
Physics94
Maths14
Biology85
Commerce430
Drawing180
Music07
Physical Education73
Coach (Athletics)02
Coach (Basketball)02
Coach (Volleyball)01
Coach (Handball)01
Coach (Kabaddi)01
Coach (Table Tennis)01
Total3444

RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एग्जाम डेट 2026 की घोषणा भी कर दी है । आयोग द्वारा आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड एग्जाम डेट 2026 का आयोजन 31 मई 2026 से 16 जून 2026 तक विभिन्न पारियों में विषय वाइज़ किया जाएगा । आयोग द्वारा राजस्थान स्कूल लेक्चरर परीक्षा तिथि का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाईट पर जल्द ही जारी किया जाएगा ।

इसे भी देखे: India Post GDS Vacancy 2026: बिना परीक्षा 30,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

RPSC 1st Grade Post Increase 2026: Press Note कैसे डाउनलोड करें

  • आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पद वृद्धि का प्रेस नोट चेक करने के लिए आयोग की वेबसाईट पर जाएं ।
  • यहाँ पर News and Events मे जाकर Press Note Regarding Corrigendum No. 17/2025-26 for School Lecturer (School Education) – 2025 के लिंक पर क्लिक कर प्रेस नोट डाउनलोड करें ।
  • इसके अलावा सभी विषयों के पदों का वर्गीकरण चेक करने के लिए Regarding Corrigendum No. 17/2025-26 for School Lecturer (School Education) – 2025 के लिंक पर क्लिक कर चेक करें ।

RPSC 1st Grade Post Increase 2026: Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।