Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026: राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट जारी, PDF यहाँ से डाउनलोड करें

By MD Shahid

Published on:

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2023 में रिक्त रहे पदों के लिए राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट 2026 जारी कर दी है । बोर्ड द्वारा जारी वैटिंग लिस्ट में नए अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है । राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट 2026 में शामिल अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है ।

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026
Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026

आपको बता दे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा आयोजित कर इसका रिजल्ट 03 अप्रैल 2025 को जारी किया था । इसके बाद विभाग ने डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी । अब इस भर्ती में रिक्त रहे पदों के लिए बोर्ड ने राजस्थान पशु परिचर की वैटिंग लिस्ट जारी कर डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया है ।

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशु परिचर भर्ती 2023 का रिजल्ट 03 अप्रैल 2025 को जारी कर पशुपालन विभाग को वरीयता सूची भेजी थी । विभाग ने इस वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कर नियुक्ति प्रदान कर दी है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी वरीयता सूची के अलावा एक और नई वरीयता सूची जारी कर नए अभ्यर्थियों को पात्रता व दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है ।

अब विभाग द्वारा इन अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन किया जाएगा और पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर मेरिट के अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाएगी । विभाग द्वारा शॉर्टलिस्ट किए अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच और डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन दिनांक 09-10 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से पशुधन परिसर, गांधी नगर मोड़, टोंक रोड, जयपुर में किया जाएगा ।

राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए उनके रोल नंबर के सामने दी गई निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होना है । इस दौरान अगर कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होता है ऐसे अभ्यर्थी दिनांक 11 फरवरी को उपस्थित होना आवश्यक है । इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा और संबंधित अभ्यर्थी की चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी जाएगी ।

इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Name Wise List 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेम वाइज़ रिजल्ट लिस्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026: Guideline

  1. समस्त अभ्यर्थी पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 के लिये राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा दिनांक 06.10.2023 को जारी विज्ञापन संख्या 07/2023 एवं संशोधित विज्ञप्ति दिनांक 12.01.2024 का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें।
  2. अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन सह परीक्षण फॉर्म (Detailed Form Cum Scrutiny) मय समस्त दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति एवं 100 रुपये के पोस्टल ऑर्डर (सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम पर) लेकर उपस्थित हों।
    अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से सह परीक्षण फॉर्म (Detailed Form Cum Scrutiny) फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट लेकर उसमें समुचित प्रविष्टियां भरकर उपस्थित होंगे।
  3. शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, मूल निवास, चरित्र, विशेष योग्यजन, विवाह, खेल, संविदा सेवा पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र, समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्र तथा एक फोटो पहचान पत्र एवं 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो आदि आवश्यक रूप से साथ लावें।
  4. अभ्यर्थी अपना ई-आधार डाउनलोड कर जिसमें QR-Code अंकित हो, की प्रति आवश्यक रूप से साथ लावें।
  5. विस्तृत आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति (संलग्न परिशिष्ट में निर्दिष्ट क्रमांक अनुसार) संलग्न करें।

राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट 2026: दस्तावेज़ सूची

  1. विस्तृत आवेदन सह परीक्षण प्रपत्र (Scrutiny Form)
  2. मैट्रिक / हाई स्कूल / सेकेंडरी – (अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र – जन्म तिथि हेतु)
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. श्रेणी (ST/SC/OBC/MBC/EWS/SAH/TSP) प्रमाण पत्र
  5. अन्य श्रेणी (यथा विधवा / परित्यक्ता, खेल संबंधी, विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) आदि) का प्रमाण पत्र
  6. 02 मूल चरित्र प्रमाण पत्र अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों से प्रमाणित
  7. वचनबंध पत्र (सादे कागज पर)
  8. संविधान शपथ पत्र (सादे कागज पर)
  9. दहेज संबंधी घोषणा पत्र – (विधवा / परित्यक्ता / विवाहित / अविवाहित अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत)
  10. विवाह प्रमाण पत्र – (22.05.2006 से पूर्व विवाह हुआ तो उसका शपथ पत्र मान्य है)
  11. संतान संबंधी घोषणा पत्र – (राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित)
  12. सामान्य घोषणा पत्र
  13. विकल्प पत्र
  14. नमूना हस्ताक्षर प्रारूप
  15. स्वयं का फोटो पहचान पत्र – (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि की स्व-प्रमाणित प्रति)

इसे भी देखे: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के सभी अभ्यर्थी DV (Document Verification) से पहले ये दस्तावेज़ जरूर तैयार रखें

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाईट पर जाएं ।
  • यहाँ पर दिए Letest News Section पर क्लिक करें ।
  • यहाँ पर RSSB Animal Attendant Waiting List 2026 का लिंक मिलेगा ।
  • राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट के सामने दिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ़ डाउनलोड कर ले ।
  • अब इस पीडीएफ़ में नाम व रोल नंबर सर्च करें और डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन की तैयारी करें ।

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List 2026: Link

राजस्थान पशु परिचर वैटिंग लिस्ट रिजल्ट पीडीएफ़ 2026: यहाँ से डाउनलोड करें

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।