Rajasthan 4th Grade Name Wise List 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट 2026 और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कट ऑफ 2026 दिनांक 16 जनवरी 2026 को जारी कर दी थी । इसके बाद से अभ्यर्थियों को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेम वाइज़ रिजल्ट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार था । अब बोर्ड ने आज राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेम वाइज़ रिजल्ट 2026 भी जारी कर दिया है ।

आपको बता दे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53750 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 19-21 सितंबर 2025 तक 6 पारियों मे किया गया था । इसके बाद बोर्ड ने 16 जनवरी 2026 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का रिजल्ट व कट ऑफ जारी कर दी है । बोर्ड ने पहले रिजल्ट पीडीएफ़ जारी किया जिसमे रोल नंबर और रैंक शामिल थी । अब बोर्ड ने मेरिट वाइज़ लिस्ट जिसमे नाम, रोल नंबर, माता पिता के नाम कैटिगरी, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के साथ.. जारी कर दी है ।
Rajasthan 4th Grade Name Wise List 2026
बोर्ड द्वारा प्रशासनिक सुधार विभाग से विभिन्न विभागों / अधीनस्थ कार्यालयों, शासन सचिवालय एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिये चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते), 1999 यथा संशोधित एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 के अन्तर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 48200 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 5550 कुल 53750 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 19/2024 दिनांक 12.12.2024 एवं संशोधित दिनांक 03.03.2025 एवं 12.01.2026 को जारी किया गया था। इसके लिए परीक्षा का आयोजन दिनांक 19.09.2025 से 21.09.2025 तक 6 पारियों में किया गया था।
इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Cut Off 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कट ऑफ 2026 जारी, जानिए कैटेगरी वाइज़ कट ऑफ
Rajasthan 4th Grade Cut Off 2026: कैटेगरी वाइज कट-ऑफ
| Category | NTSP Cut Off Marks | TSP Cut Off |
|---|---|---|
| GEN | 146.3279 | 116.4909 |
| SC | 126.0259 | 105.4120 |
| ST | 117.0626 | 95.2353 |
| GEN-EWS | 131.6337 | – |
| OBC | 138.2739 | – |
| MBC | 132.7357 | – |
| SAH (सहरिया) | 0.0143 | – |
इसे भी देखे: Rajasthan 4th Grade Score Card 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कोर कार्ड जारी, अभी चेक करें कितने नंबर आयें
Rajasthan 4th Grade Name Wise List PDF 2026 कैसे डाउनलोड करें
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी नेम वाइज़ मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाईट पर जाएं ।
- यहाँ पर ऊपर मेनू में Candidates Corner में दिए गए Results लिंक पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने जारी सभी भर्तियों के रिजल्ट की लिस्ट आ जाएगी ।
- इसमे से आपको Fourth Class Employee 2024 के सामने दी गई Merit wise List of Candidates डाउनलोड आइकान पर क्लिक करना है ।
- अब आपके मोबाईल में 4th ग्रेड मेरिट लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी । इसमे से अपना नाम सर्च करके चेक कर सकते है ।
- मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया है । डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है ।
Rajasthan 4th Grade Name Wise List 2026 PDF Links
- राजस्थान 4th ग्रेड नेम वाइज़ मेरिट लिस्ट पीडीएफ़ 2026: Non-TSP Area
- राजस्थान 4th ग्रेड नेम वाइज़ रिजल्ट पीडीएफ़ 2026: TSP Area
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट रैंक लिस्ट पीडीएफ़: यहाँ क्लिक करें
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कट ऑफ मार्क्स 2026: यहाँ क्लिक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here






