Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: आरपीएससी ने जारी किया आरएएस का नया सिलेबस, पूरा सिलेबस हिंदी में डाउनलोड करें

By MD Shahid

Published on:

RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF

RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2026 जारी कर दिया है । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत एवं नया सिलेबस जारी कर दिया है । आयोग द्वारा जारी नए सिलबेस में आंशिक बदलाव किया है । आरएएस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आरएएस सिलेबस जानना बेहद जरूरी है ।

RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF
RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF

आपको बता दे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस भर्ती 2026 के लिए करीब 900+ पदों पर भर्ती विज्ञापन अगले महीने जारी होने की पूरी संभावना है । इससे पहले ही आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पहले ही आरएएस भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सके । आयोग के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन मई 2026 में प्रस्तावित है ।

RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: Exam Pattern

विषयअधिकतम अंकसमय
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान200तीन घंटे
  1. प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न होंगे तथा सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
  2. मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  3. एक प्रश्न-पत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा।

RPSC RAS Pre Syllabus 2026 PDF: विषयवार सिलेबस

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल – पुरापाषाण काल से लेकर ताम्रपाषाण काल तक
  • कांस्य युग, प्राचीन राजस्थान की कला और संस्कृति
  • राजस्थान इतिहास के स्रोत – पुरातात्त्विक, अभिलेखीय, साहित्यिक एवं मुद्राशास्त्रीय
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
  • केन्द्र के साथ राजस्थान के संबंध, मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासन एवं राजस्व व्यवस्था
  • 18वीं–19वीं शताब्दी में राजस्थान की सामाजिक स्थिति, 20वीं शताब्दी में किसान एवं आदिवासी आंदोलन
  • प्रजा मंडल आंदोलन और जागीर प्रथा उन्मूलन
  • स्थापत्य एवं स्थापत्य परम्परा – मंदिर, किले, महल, स्मारक, निर्मित जलाशय, चित्रकला एवं हस्तशिल्प
  • लोक कला, संगीत (शास्त्रीय और लोक) तथा लोकनृत्य
  • भाषा एवं साहित्य – राजस्थानी भाषा की बोलियाँ, साहित्य एवं लोक साहित्य
  • धार्मिक जीवन – धार्मिक सम्प्रदाय, संत और सम्प्रदाय, लोक देवता एवं धार्मिक परम्पराएँ
  • सामाजिक जीवन – मेले और त्योहार, सामाजिक रीति-रिवाज, परम्पराएँ, वेशभूषा और आभूषण
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का इतिहास

प्राचीनकाल एवं मध्यकाल

  • भारत का सांस्कृतिक इतिहास – सिंधु और वैदिक युग
  • छठी शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक विचार – जैन, बौद्ध और अन्य
  • प्रमुख राजवंश – मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव और चोल
  • स्थापत्य कला एवं वैज्ञानिक विकास
  • भारतीय ज्ञान एवं मूल्य व्यवस्था – वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, संस्कार, दर्शन एवं शिक्षा
  • सल्तनत काल – प्रशासन, समाज की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
  • मुगल काल – प्रशासन एवं विभिन्न नीतियाँ
  • मध्यकाल में कला, स्थापत्य, साहित्य, चित्रकला एवं संगीत का विकास
  • धार्मिक आंदोलन – भक्ति एवं सूफी आंदोलन का योगदान

आधुनिक काल (प्रारम्भिक 19वीं शताब्दी से 2000 तक)

  • ब्रिटिश शासन और प्रतिरोध – मराठा, मैसूर, 1857 का विद्रोह
  • ब्रिटिश शासन की आर्थिक और प्रशासनिक नीतियाँ
  • राष्ट्रवाद का उदय, सामाजिक-धार्मिक आंदोलन
  • स्वतंत्रता संग्राम – विकास, चरण और प्रमुख घटनाएँ
  • क्रांतिकारी एवं संवैधानिक आंदोलन
  • स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण (2000 तक) – राज्य पुनर्गठन, संस्थागत निर्माण, योजना एवं आर्थिक सुधार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास

विश्व एवं भारत का भूगोल

विश्व का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप – पर्वत, पठार, मैदान एवं मरुस्थल
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • कृषि – प्रकार, वितरण तथा प्रमुख फसलें
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश एवं उद्योग
  • परिवहन तंत्र
  • पर्यावरणीय मुद्दे – मरुस्थलीकरण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन

भारत का भूगोल

  • भौतिक विभाग
  • जलवायु
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • सिंचाई
  • कृषि एवं प्रमुख फसलें
  • खनिज – धात्विक और अधात्विक
  • प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र एवं उद्योग

राजस्थान का भूगोल

  • अवस्थिति, विस्तार एवं भौतिक विभाग
  • नदियाँ एवं झीलें
  • जलवायु की विशेषताएँ
  • प्राकृतिक वनस्पति, जैव विविधता एवं संरक्षण
  • मृदा
  • कृषि
  • पशुधन
  • सिंचाई
  • जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात
  • जनजातियाँ
  • खनिज – धात्विक एवं अधात्विक
  • पर्यटन

भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन

  • संविधान का निर्माण, उद्देशिका, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य
  • संघीय सरकार – कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका
  • संघ-राज्य संबंध, आपातकालीन प्रावधान
  • शहरी और ग्रामीण स्थानीय सरकार
  • विभिन्न आयोग – वित्त आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
  • लोक नीति, नागरिक चार्टर, सामाजिक अंकेक्षण और शिकायत निवारण प्रणाली
  • लोकपाल, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, केन्द्रीय सूचना आयोग

इसे भी देखे: RPSC 1st Grade Post Increase 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती में पद बढ़े, आयोग ने जारी किया प्रेस नोट

राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
  • राजस्थान विधान सभा, उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय एवं अन्य न्यायिक निकाय
  • मुख्य सचिव, शासन सचिवालय, विभागीय सचिवालय
  • संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, उप-खण्ड अधिकारी, तहसीलदार
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, महिला आयोग, लोकायुक्त
  • पंचायती राज एवं नगर निकायों का प्रशासन

आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

  • आर्थिक संकल्पना और विकास – पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास
  • विकास के मापक – राष्ट्रीय आय, मानव विकास सूचकांक
  • भारतीय अर्थव्यवस्था – नियोजन, बजट, संसाधन संग्रहण
  • रिज़र्व बैंक और मौद्रिक नीति
  • कृषि विकास – संस्थागत एवं तकनीकी पहल
  • औद्योगिक विकास, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, विनियमन और अवसंरचना
  • सेवा क्षेत्र – पर्यटन, ऊर्जा, परिवहन और संचार
  • कौशल विकास और रोजगार – योजनाएँ एवं नीतियाँ

इसे भी देखे: Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राज्य बजट एवं वित्तीय स्थिति
  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र
  • आधारभूत संरचना – सड़क, परिवहन एवं संचार
  • ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं राज्य वित्त आयोग
  • मानव विकास – शिक्षा और स्वास्थ्य
  • प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • दैनिक जीवन में विज्ञान के मूलभूत तत्व
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा एवं अंतरिक्ष – भारत के विशेष संदर्भ में
  • जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी
  • मानव स्वास्थ्य – आहार एवं पोषण, रोग एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रम
  • पर्यावरणीय परिवर्तन एवं जल संसाधन
  • जैव विविधता – संरक्षण एवं सतत विकास
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि, खाद्य-विज्ञान, तकनीकी एवं पशुपालन
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सरकारी कार्यक्रम एवं नीतियाँ
  • आधुनिक वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय प्रगति, भारतीय योगदान

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

तार्किक क्षमता

  • कथन एवं मान्यताएँ
  • कथन एवं तर्क
  • कथन एवं निष्कर्ष
  • कथन-कार्यवाही
  • विश्लेषणात्मक/विवेचनात्मक दक्षता

मानसिक योग्यता

  • संख्या/अक्षर अनुक्रम
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • संबंधों पर आधारित प्रश्न
  • दिशा ज्ञान
  • तार्किक वेन आरेख
  • रैंकिंग एवं बैठक व्यवस्था
  • आकृति एवं उपमान

आधारभूत संख्यात्मक क्षमता

  • अनुपात-समानुपात, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • औसत
  • समय एवं कार्य
  • डेटा व्याख्या

समसामयिक घटनाएँ एवं मुद्दे (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)

  • महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय घटनाएँ
  • सरकारी योजनाएँ एवं पहल
  • आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम
  • खेल एवं पुरस्कार
  • पुस्तकें, लेखक और सम्मान
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम का अध्यादेश) अधिनियम, 2022

RPSC RAS Syllabus 2026 PDF: Download Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।