Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

By MD Shahid

Updated on:

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिलाओं के लिए नए साल के शुभ अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । बोर्ड ने महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त महिला सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदन मांगे है ।

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026
Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी नीचे देखें।

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे । इस भर्ती के लिए योग्य महिलायें अपनी SSO ID से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है । राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 की सम्पूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और ऑफिसियल नोटिफिकेशन इस आर्टिकल में दिया गया है ।

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: Overview

भर्ती का नामराजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026
संस्था का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
विभाग का नामराजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग
पद नाममहिला सुपरवाइजर
कुल पद72
विज्ञापन वर्ष2026
आवेदन प्रारंभ तिथि07 जनवरी 2026
अंतिम तिथि05 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि18 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/
For More Govt Jobshttps://dainikpoints.com/

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026: महत्त्वपूर्ण तिथि

विज्ञापन तिथि06 जनवरी 2026
आवेदन शुरू07 जनवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि05 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि18 जून 2026
एडमिट कार्ड तिथिजल्द जारी होगी
रिजल्ट तिथिजल्द जारी होगी

RSSB Mahila Supervisor Bharti 2026: Qualification

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए महिला अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री (उत्तीर्ण होना चाहिए । इसके अलावा RSCIT या कोई भी कंप्युटर डिग्री डिप्लोमा होना चाहिए । वही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित CET स्नातक 2024 की पात्रता परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए ।

Rajasthan Mahila Supervisor Recruitment 2026: Age Limit

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए महिला अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकत्तम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए । इसके अलावा आरक्षित वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है ।

इसे भी देखे: Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का 10644 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 फरवरी तक

RSSB Mahila Supervisor Application Fees 2026

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है । जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर शुल्क जमा करवा दिया उन्हे इस भर्ती के लिए अलग से कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा । जबकि अन्य अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा ।

  • General: ₹600
  • Others: ₹400
  • भुगतान मोड: Online

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2026: Selection Process

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा । लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद फाइनल मेरिट जारी कर नियुक्ति दी जाएगी ।

RSSB Mahila Supervisor Exam Pattern 2026

भागविषयकुल प्रश्नकुल अंक
भाग Aभाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, प्रबंधकीय गुण86+ 115
भाग Bपोषण एवं स्वास्थ्य ज्ञान व योजनाएं, शिशु की प्रारम्भिक देखभाल व शिक्षा 64+85
Total150 200
  • समय अवधि: 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाएंगे।

RSSB Mahila Supervisor Online Form 2026: आवेदन कैसे करें

  • महिला सुपरवाइजर भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट https://rssb.rajasthan.gov.in/ खोले ।
  • यहाँ पर दिए गए “Apply Online” पर क्लिक करें। अब SSO पोर्टल ओपन हो जाएगा ।
  • अब रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें और Recruitment Portal खोले ।
  • अब महिला सुपरवाइजर भर्ती के Apply Now के लिंक पर क्लिक करें
  • सभी जानकारी सही-सही भरे। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर प्रिन्ट/ पीडीएफ़ में सेव कर लें।

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2026: Important Links

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MD Shahid

Dainik Points के लिए Education, Technology और News से जुड़ी जानकारी पर काम करने वाला अनुभवी कंटेंट राइटर। सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और टेक अपडेट्स पर सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।